फिट इंडिया अभियान : पुलिस ने साइक्लिंग और योग से दिया फिट रहने का संदेश

फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज

फिट इंडिया अभियान : पुलिस ने साइक्लिंग और योग से दिया फिट रहने का संदेश

अभियान के तहत पुलिस जवानों को फिटनेस के प्रति जागरूक और दैनिक जीवन में फिटनेस को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।  

जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्तालय पर रविवार सुबह बारिश के दौरान साइकिलिंग और योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 700 जवान शामिल हुए। पुलिस आयुक्त ने बताया कि फिट इंडिया अभियान के तहत फिटनेस को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य के प्रति पुलिस जवानों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजन किया गया। 

फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज
पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि साइक्लिंग कर रहे ग्रुप का जगह-जगह स्वागत किया गया और पुलिस अधिकारियों समेत जवानों ने आयुक्तालय से साइक्लिंग शुरू करते हुए अजमेरी गेट, छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़ होते हुए चार दीवारी में चक्कर लगा कर कमिश्नरेट तक साइक्लिंग की। फिट इंडिया अभियान का मुख्य संदेश फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज है, जिसे सभी तक पहुंचाया जाएगा। अभियान के तहत पुलिस जवानों को फिटनेस के प्रति जागरूक और दैनिक जीवन में फिटनेस को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प