फर्जी कॉल सेंटर खोलकर ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी, पांच गिरफ्तार

मोबाइल, लैपटॉप और कैश बरामद

फर्जी कॉल सेंटर खोलकर ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी, पांच गिरफ्तार
जयपुर की शिप्रापथ थाना पुलिस ने साइबर शील्ड अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और फर्जी निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल, लैपटॉप और कैश बरामद किया।

जयपुर। शिप्रापथ थाना पुलिस ने साइबर शील्ड अभियान के तहत फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और निवेश के नाम पर लोगों को झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 17 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, 24 एटीएम कार्ड, 6 चेकबुक, 3 पासबुक, 3 लैपटॉप, एक टैबलेट, वाईफाई डिवाइस और 1.50 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस को आरोपियों के बैंक खातों की जांच में देश के अलग-अलग राज्यों में 1930 साइबर पोर्टल पर दर्ज आठ शिकायतें भी मिली हैं, जिनमें करीब 2.50 लाख रुपए की ठगी सामने आई है। वहीं फर्जी कॉल सेंटर के जरिए एक करोड़ रुपए से अधिक की साइबर ठगी के सुराग मिले हैं।

गेमिंग और निवेश का झांसा देकर करते थे ठगी: पुलिस के अनुसार आरोपी 100 पैनल और रमेश 247डॉटकॉम जैसे वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन गेमिंग और निवेश का झांसा देते थे। ग्राहकों से बैंक डिटेल और स्कैनर के जरिए भुगतान संबंधी जानकारी हासिल की जाती थी। इसके बाद व्हाट्सऐप नंबर के जरिए संपर्क कर पहले आईडी बनाने के नाम पर 500 रुपए लिए जाते और फिर गेमिंग व निवेश के नाम पर रकम जमा कराकर ठगी की जाती थी।

कॉल डिटेल और सीसीटीवी से पहुंची पुलिस

साइबर पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाली। एटीएम के सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई। तकनीकी सूचनाओं को विकसित करते हुए पुलिस फर्जी कॉल सेंटर तक पहुंची और कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Read More ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ऐतिहासिक हवामहल का स्मारक का करेंगा भ्रमण, विशेष फोटो सेशन के लिए हो सकती है मंच की व्यवस्था

बैंक खातों की जांच में सामने आए बड़े लेन-देन

Read More बारिश में जायका पड़ सकता है सेहत पर भारी, खुले में बिक रहीं बीमारियां

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.50 लाख रुपए का भरा हुआ चेक, आधार व पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं। 

Read More रिक्शा में सवार होकर जेब काट ले गए 50 हजार घाटगेट के पास वारदात, थैले लेकर बैठे दो युवकों पर जेब में चीरा लगाकर रुपए निकालने का आरोप 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तेजिका-सिद्धार्थ से शुरू हुआ जयपुर में एशियाटिक शेरों का सफर : 2016 में गुजरात से आया था पहला जोड़ा, अब नाहरगढ़ में 6 शेर-शेरनियां तेजिका-सिद्धार्थ से शुरू हुआ जयपुर में एशियाटिक शेरों का सफर : 2016 में गुजरात से आया था पहला जोड़ा, अब नाहरगढ़ में 6 शेर-शेरनियां
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क और लायन सफारी में वर्तमान में 6 प्योर एशियाटिक शेर। वर्ष 2016 में गुजरात से तेजिका और...
खरीद-बिक्री सहकारी समितियों के लिए 2026-27 में 6647 करोड़ रुपए से अधिक का लक्ष्य, कृषि उपज के लिए 5698.71 करोड़ निर्धारित
झारखंड विधानसभा परिसर में छात्रों का हंगामा: प्रदर्शन के दौरान पुलिस से भिड़े आंदोलनकारी, लाठीचार्ज के बाद बढ़ा तनाव
वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव
त्रिपुरा: अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के प्रयास में 2 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, पासपोर्ट और वीजा संबंधी कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप
‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ सिर्फ कन्नड़ फिल्म नहीं, भारतीय फिल्म है : यश
झीलों की नगरी में जमघट : 18 देशों के 32 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पहुंचे उदयपुर