पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर

पुराने ट्रकों में भी डिवाइस लगाने का काम शुरू

पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर
व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस को लेकर परिवहन विभाग की पहल का असर महज 24 घंटे में दिखाई देने लगा। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पुरुषोत्तम शर्मा की ओर से सोमवार को जारी की गई वीएलटीडी एसओपी के अगले ही दिन पांच कंपनियों ने राज्य सरकार के पोर्टल पर पंजीयन कराते हुए ऑनबोर्डिंग पूरी कर ली।

जयपुर। व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) को लेकर परिवहन विभाग की पहल का असर महज 24 घंटे में दिखाई देने लगा है। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पुरुषोत्तम शर्मा की ओर से सोमवार को जारी की गई वीएलटीडी एसओपी के अगले ही दिन पांच कंपनियों ने राज्य सरकार के पोर्टल पर पंजीयन कराते हुए ऑनबोर्डिंग पूरी कर ली। इसके साथ ही ये कंपनियां तत्काल प्रभाव से वाहनों में वीएलटीडी डिवाइस फिट करने के लिए अधिकृत हो गई हैं और पुराने ट्रकों में भी डिवाइस लगाने का काम शुरू हो गया है।

बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्टर्स को अनावश्यक परेशानी से बचाने के उद्देश्य से सोमवार को दिनभर मंथन के बाद एसओपी जारी की गई थी। इसका सकारात्मक परिणाम तुरंत सामने आया और कंपनियों ने तेजी से पंजीयन कराया। इधर मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में परिवहन आयुक्त ने सभी आरटीओ को ट्रांसपोर्टर्स की समस्याएं स्थानीय स्तर पर सुनकर उनका समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों का समाधान मुख्यालय स्तर पर संभव है, उन्हें तत्काल भेजा जाए। साथ ही विश्वास जताया कि अगले 5 से 7 दिनों में वीएलटीडी फिटमेंट की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह सुचारु हो जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक