तकनीकी खराबी से फ्लाइट डाइवर्ट, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
करीब ढाई घंटे बाद फ्लाइट वापस बैंकॉक उतर सकी
बैंकॉक से जयपुर आने वाली एयर एशिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई।
जयपुर। बैंकॉक से जयपुर आने वाली एयर एशिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। फ्लाइट को रात 10:10 बजे जयपुर पहुंचना था, लेकिन उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान में खराबी आ गई, जिससे इसे वापस बैंकॉक डाइवर्ट करना पड़ा।
विमान में ईंधन अधिक होने के कारण लैंडिंग में भी समय लगा और करीब ढाई घंटे बाद फ्लाइट वापस बैंकॉक उतर सकी। इसके बाद एयरलाइन ने यात्रियों को दूसरे विमान से जयपुर रवाना किया। इस वजह से यात्री निर्धारित समय से लगभग तीन घंटे देरी से, रात 1:15 बजे जयपुर पहुंच सके। इस दौरान यात्रियों को काफी असुविधा और इंतजार का सामना करना पड़ा। एयरलाइन की ओर से तकनीकी जांच के बाद ही अगली उड़ान संभव हो सकी।
Read More भारतीय जनता पार्टी कार्यालय : दिया कुमारी और झाबर सिंह ने की सुनवाई, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 13:01:12
राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। खराब दृश्यता के चलते दिल्ली आने वाली...

Comment List