खराब मौसम के चलते फ्लाइट लेट, यात्रियों को विमान में करना पड़ा इंतजार
उड़ानों में हो रही देरी से यात्री परेशान हैं
करीब 4 घंटे बाद सुबह 10:30 बजे फ्लाइट को दोबारा देहरादून के लिए रवाना किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में यात्रियों को करीब 5 घंटे की देरी का सामना करना पड़ा।
जयपुर। एयरपोर्ट से देहरादून जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट सोमवार सुबह 6:10 बजे रवाना हुई थी, लेकिन देहरादून में खराब मौसम के कारण विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी। स्थिति खराब होने पर फ्लाइट को 2 घंटे बाद वापस जयपुर आना पड़ा। यहां पहुंचने के बाद भी यात्रियों को विमान के अंदर ही बैठाए रखा गया, जिससे वे काफी परेशान हो गए।
करीब 4 घंटे बाद सुबह 10:30 बजे फ्लाइट को दोबारा देहरादून के लिए रवाना किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में यात्रियों को करीब 5 घंटे की देरी का सामना करना पड़ा। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को समय पर सही जानकारी नहीं देने को लेकर भी विरोध रहा। लगातार उड़ानों में हो रही देरी से यात्री परेशान हैं।

Comment List