जयपुर से प्रयागराज और मुंबई की फ्लाइट्स बंद, मुंबई के लिए अब केवल 9 फ्लाइट ही उपलब्ध रहेंगी
एयर इंडिया की फ्लाइट भी 1 महीने में ही बंद कर दी
महाकुंभ के दौरान एयरलाइन ने टिकट के दाम कई गुना बढ़ाकर 37 हजार रुपए तक वसूले, लेकिन डीजीसीए ने कोई कार्रवाई नहीं की।
जयपुर। जयपुर से प्रयागराज की दोनों फ्लाइट्स 1 मार्च से बंद हो जाएंगी। स्पाइसजेट की सुबह 7:30 बजे और शाम 5:05 बजे की फ्लाइट का संचालन बंद किया जा रहा है। महाकुंभ के दौरान एयरलाइन ने टिकट के दाम कई गुना बढ़ाकर 37 हजार रुपए तक वसूले, लेकिन डीजीसीए ने कोई कार्रवाई नहीं की।
उधर, मुंबई के लिए 1 फरवरी से शुरू हुई एयर इंडिया की फ्लाइट भी 1 महीने में ही बंद कर दी गई। यह फ्लाइट सुबह 7:10 बजे मुंबई से जयपुर आती और 7:55 बजे वापस जाती थी। 21 फरवरी से लगातार रद्द रहने के बाद इसे अब पूरी तरह बंद कर दिया गया। इससे मुंबई के लिए अब केवल 9 फ्लाइट ही उपलब्ध रहेंगी, जिनमें इंडिगो की 4, एयर इंडिया की 4 और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 1 फ्लाइट शामिल है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Dec 2025 19:39:48
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...

Comment List