श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के सप्तम पाटोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने दिया समरसता एवं सनातन संस्कृति का संदेश

भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया

श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के सप्तम पाटोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने दिया समरसता एवं सनातन संस्कृति का संदेश
गोकुलपुरा स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का सप्तम पाटोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया। हाथोज धाम पीठाधीश्वर स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन।

जयपुर। श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, शिव पार्क, मार्बल मंडी रोड, गोकुल नगर गोकुलपुरा में मंदिर के सप्तम पाटोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन हाथोज धाम पीठाधीश्वर एवं हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज के सान्निध्य में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में समरसता, सामाजिक सद्भाव एवं पारस्परिक सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं। मंदिर केवल पूजा-अर्चना के केंद्र नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में जोड़ने, संस्कारों का संवर्धन करने तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होकर धर्म के कार्यों में सहभागी बनता है, तब एकता, अखंडता और सामाजिक समन्वय और अधिक सशक्त होता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का संपूर्ण जीवन मानवता के लिए प्रेरणा है। वे हमें माता एवं बहनों के सम्मान, नारी गरिमा की रक्षा तथा उन्हें समाज में सर्वोच्च स्थान देने का संदेश देते हैं। वहीं पशुपतिनाथ के रूप में भगवान शिव समस्त जीव-जंतुओं, प्रकृति और वनस्पतियों के प्रति प्रेम, करुणा एवं संरक्षण का संदेश देते हैं। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता अपनाना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।

स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने कहा कि धर्म का वास्तविक स्वरूप केवल अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, सदाचार, करुणा, समरसता और राष्ट्रहित की भावना को जीवन में उतारना ही सच्ची शिवभक्ति है। ऐसे आयोजन भावी पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों एवं नैतिक आदर्शों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। इस अवसर पर अच्युत कृष्ण दास महाराज रामकुटिया एवं मनोरमा दीदी का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रजापत, सचिव नरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष भारत सिंह तंवर, श्री भगवान, बाबूलाल चौधरी, गौरव जोशी, मंदिर के पुजारी श्यामलाल शर्मा सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Read More ऑल वेदर रिलायबिलिटी का केंद्र बना जयपुर एयरपोर्ट, सर्दियों से अब तक 346 डायवर्ट फ्लाइट्स की सुरक्षित लैंडिंग

Post Comment

Comment List

Latest News

आईएएस अबरीश कुमार बिना अनुमति छुट्टी पर जाने के कारण एपीओ; डॉ. रोहित गुप्ता को मिला अतिरिक्त प्रभार आईएएस अबरीश कुमार बिना अनुमति छुट्टी पर जाने के कारण एपीओ; डॉ. रोहित गुप्ता को मिला अतिरिक्त प्रभार
राजस्थान सरकार ने बिना प्रशासनिक स्वीकृति अवकाश पर जाने के मामले में आईएएस अधिकारी अबरीश कुमार को पदस्थापन आदेशों की...
ई-जीरो एफआईआर से साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार, 18 घंटे में 7 मामले दर्ज
छात्र विरोध मामला: सीजेआई सूर्यकांत ने किया याचिका वाली खबरों का खंडन, मीडिया कवरेज की आलोचना 
दुनिया और एशिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में राजस्थान का परचम, उदयपुर और जयपुर को मिली वैश्विक पहचान
बांग्लादेश में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: राष्ट्रपति शहाबुद्दीन का इस्तीफा, स्पीकर संभालेंगे कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भागीरथ प्रयास ला रहे रंग, थार मरुस्थल में तैयार हुई 28 किमी परिधि की विशाल कृत्रिम झील
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मादक पदार्थों के नियंत्रण, नशामुक्त भारत के प्रभावी क्रियान्वयन तथा भावी कार्ययोजना की ली समीक्षा बैठक