प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ के हालात : आवासीय इलाके पानी में डूबे, सेना के जवानों ने संभाला मोर्चा 

यहां भी बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं

प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ के हालात : आवासीय इलाके पानी में डूबे, सेना के जवानों ने संभाला मोर्चा 
टोंक के देवली में बरसात के चलते जयपुर-कोटा हाईवे पर पानी भर गया। कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक रोक दिया गया है।

जयपुर। राजस्थान में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं। बूंदी, बारां, टोंक, सवाई माधोपुर, कोटा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। तमाम आवासीय इलाके डूब गए हैं। कोटा में तो सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला है। उधर, अलवर के रामगढ़ में शनिवार सुबह तेज बारिश के कारण मकान ढह गया। हादसे में परिवार के 7 लोग दब गए। एक बच्ची की हालत गंभीर है। दौसा के लालसोट स्थित जोहरी का तिबारा में बने राजकीय संस्कृत स्कूल की छत की दो पट्टियां गिर गईं। करौली के बुगड़ार गांव में पुलिया पार करते समय 22 वर्षीय युवक बह गया। बूंदी के नैनवां में पिछले 24 घंटे में शनिवार सुबह 8 बजे तक करीब 20 इंच यानी 502 एमएम बारिश दर्ज की गई है। कोटा, सवाईमाधोपुर, बूंदी में बाढ़ के हालात के बीच कई गांव टापू बन गए हैं। प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ  के साथ सेना रेस्क्यू कर रही है। टोंक में भी भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। यहां भी बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं। टोंक के देवली में बरसात के चलते जयपुर-कोटा हाईवे पर पानी भर गया। कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक रोक दिया गया है।

राजधानी जयपुर में भी शनिवार को सुबह से देर रात तक रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा। जयपुर के चौमूं और टोंक के नासिरदा थाने में पानी भर गया। अजमेर जिले में भी शनिवार को पांच इंच से ज्यादा बारिश हुई। यहां भी जगह जगह जलभराव की स्थिति हो गई। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में भारी बारिश का दौर 25 अगस्त तक रहने की आशंका है। रविवार के लिए भी कोटा और बूंदी के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। बारां, झालावाड़, टोंक, भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर, पाली में आॅरेंज और शेष सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कहां, कितनी हुई बारिश
प्रदेश में शनिवार को अजमेर के सावर में 105 एमएम, केकड़ी में 63, दौसा शहर में 130 एमएम, सपोटरा में 115 एमएम, सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में 102, गंगापुर सिटी में 115, वजीरपुर में 102, सवाई माधोपुर शहर में 107, सीकर के रींगस में 95, टोंक के मालपुरा में 110, जयपुर के चौमूं में 102, दूदू में 93, माधोराजपुरा में 90 एमएम बारिश दर्ज की गई।

अब तक 42 फीसदी ज्यादा बरसात
प्रदेश में अब तक औसत से 42 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। राज्य में 1 जून से 22 अगस्त तक 336.5 एमएम औसत बरसात होती है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 476.8 एमएम बारिश हो चुकी है।

Read More जयपुर के प्रमोद अग्रवाल डेरेवाला ने बढ़ाया भारत का गौरव, सीआईबीजेओ के उपाध्यक्ष पद पर तीसरी बार पुनर्निर्वाचित

क्यों हो रही बारिश
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जो साइक्लोनिक सर्कुलेशन पिछले 48 घंटे से मध्य प्रदेश-राजस्थान की सीमा पर रुका था, वह थोड़ा आगे बढ़कर दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के ऊपर आ गया है। मानसून ट्रफ लाइन शनिवार को गंगानगर, चूरू, एमपी, झारखंड से होकर बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम तक गुजर रही थी। इस सिस्टम के कारण लगातार बारिश हो रही है।

Read More निकाय चुनाव का दूसरा चरण शुक्रवार को : 147 निकायों के 4,774 वार्डों में 18,266 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे 87.60 लाख मतदाता

 

Read More नगर निगम चुनाव-2026 : सीएम भजनलाल शर्मा ने सपरिवार किया मतदान, प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक वोट की अपील

Tags: soldiers

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव