पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरिदेव जोशी को विधानसभा में दी गई पुष्पांजलि, वासुदेव देवनानी ने कहा- राजस्थान की राजनीति के सशक्त स्तंभ और अनुभवी जननेता थे हरिदेव जोशी

परिजन सहित विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरिदेव जोशी को विधानसभा में दी गई पुष्पांजलि, वासुदेव देवनानी ने कहा- राजस्थान की राजनीति के सशक्त स्तंभ और अनुभवी जननेता थे हरिदेव जोशी

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को विधानसभा परिसर में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरिदेव जोशी की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्वर्गीय हरिदेव जोशी राजस्थान की राजनीति के सशक्त स्तंभ और अनुभवी जननेता थे।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को विधानसभा परिसर में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरिदेव जोशी की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्वर्गीय हरिदेव जोशी राजस्थान की राजनीति के सशक्त स्तंभ और अनुभवी जननेता थे। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा करते हुए जनकल्याण, प्रशासनिक सुदृढ़ता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत आधार प्रदान किया। उनका राजनीतिक जीवन जनसेवा, सरलता और सिद्धांतों के प्रति समर्पित रहा।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय हरिदेव जोशी तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे। उनका कार्यकाल 11 अक्टूबर 1973 से 29 अप्रैल 1977 तक, 10 मार्च 1985 से 20 जनवरी 1988 तक तथा 4 दिसंबर 1989 से 4 मार्च 1990 तक रहा। पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, स्वर्गीय जोशी के परिजन सहित विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की हुई एनीमिया की स्क्रीनिंग, मिला उपचार शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की हुई एनीमिया की स्क्रीनिंग, मिला उपचार
शक्ति दिवस पर बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग व हीमोग्लोबिन जांच कर उपचार। आयरन टेबलेट्स वितरित कर पोषणयुक्त...
'मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं, हम हारे नहीं हराया गया है...',ममता ने चुनाव आयोग को बताया विलेन, बोलीं- मैं नहीं दूंगी इस्तीफा 
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: स्टालिन ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा ; अभिनेता विजय ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, राज्यपाल से मुलाकात कर 15 दिन का मांगा समय 
ड्रोन हमले के बाद खतरे में युद्धविराम बातचीत : होर्मुज में बढ़ा तनाव, ईरान ने दी चेतावनी- अमेरिका के लिए मौजूदा स्थिति को सहन करना होगा असंभव
मदन दिलावर और सुरेश सिंह रावत ने जयपुर बाल महोत्सव में बच्चों की रचनात्मकता को सराहा
राजस्थान की बेटियों की आवाज़: 8 मई को रिलीज़ होगी फिल्म ‘हमारी बेटियां’, जयपुर में विशेष प्रदर्शन
निर्धन अनाथ बच्चों को वितरण की गई शिक्षण सामग्री