स्वच्छता अभियान से रेल परिसरों में जागरूकता, स्पेशल अभियान 6.0 में ई-वेस्ट पर फोकस

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

स्वच्छता अभियान से रेल परिसरों में जागरूकता, स्पेशल अभियान 6.0 में ई-वेस्ट पर फोकस
उत्तर पश्चिम रेलवे का ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान-2026 स्वच्छ भारत दिवस पर स्वच्छता शपथ और पौधारोपण के साथ संपन्न। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चले अभियान में स्टेशनों, कार्यालयों, कॉलोनियों और रेल परिसरों में सफाई, कचरा पृथक्करण, कम्पोस्टिंग व प्लास्टिक निषेध गतिविधियां।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “स्वच्छता ही सेवा” अभियान-2026 चलाया गया। “स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम पर आयोजित अभियान का समापन स्वच्छ भारत दिवस पर स्वच्छता शपथ और पौधारोपण के साथ हुआ। महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया।

अभियान के दौरान चारों मंडलों, कारखानों, स्टेशनों, कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों और रेल परिसरों में स्वच्छ पाठशाला, युवा फॉर स्वच्छता, स्वच्छ स्टेशन-स्वच्छ रेलगाड़ी, कचरा पृथक्करण, कम्पोस्टिंग, प्लास्टिक निषेध, स्पोर्ट्स फॉर स्वच्छता, क्लीन टूरिस्ट एवं हेरिटेज साइट्स, सफाई मित्र सुरक्षा सेवा एवं सम्मान और “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” सहित कार्यक्रम हुए।

1 से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़े में स्टेशनों, बेस किचन, पेंट्री व वेटिंग एरिया की डीप क्लीनिंग, ट्रैक की सफाई तथा पोस्टर-बैनर और गुटका दाग हटाए जाएंगे। 2 से 31 अक्टूबर तक स्पेशल अभियान 6.0 में साइबर स्वच्छता, ई-वेस्ट का संग्रहण, पृथक्करण व निस्तारण, कार्यालयों का सौंदर्यीकरण, लंबित शिकायतों और संदर्भों की समीक्षा तथा रिकॉर्ड प्रबंधन पर विशेष जोर रहेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

बॉक्सिंग में भारत को मिला 14वां गोल्ड, अंकुश ने 80 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण बॉक्सिंग में भारत को मिला 14वां गोल्ड, अंकुश ने 80 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण
आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर नया...
Asian Games 2026: जन्मदिन पर लवलीना ने गोल्ड जीत रचा इतिहास, 12 सालों का इंतजार खत्म
गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
रोस्टर आदेश के बावजूद जयपुर आरटीओ द्वितीय में पूर्ण बदलाव नहीं, सिर्फ तीन निरीक्षकों के आदेश बदले
पीडीए के नाम पर परिवारवाद और धनबल को बढ़ावा दे रही सपा, मायावती ने कहा- समाजवाद के नाम पर वोट देने से पहले जनता आचरण पर करे विचार
अमेरिका ने ईरान पर वित्तीय दबाव बढ़ाते हुए ए7 नेटवर्क को बनाया निशाना, नए उपायों की घोषणा
घर-आंगन में कीचड़, बीमारियों के ढे़र पर जलता चूल्हा, ऐसे जी रहा शंभूपुरा