कोहरे का कहर : एक दर्जन फ्लाइट्स डायवर्ट, एयरपोर्ट पर यात्री होते रहे परेशान

मौसम खुलने के बाद फ्लाइटों को वापस रवाना किया

कोहरे का कहर : एक दर्जन फ्लाइट्स डायवर्ट, एयरपोर्ट पर यात्री होते रहे परेशान

करीब सात सौ यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली से फ्लाइटों की वापसी की क्लीयरेंस नहीं मिलने पर कुछ फ्लाइटों के यात्रियों को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। 

जयपुर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मध्य रात्रि में छाए घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित रहा और करीब एक दर्जन फ्लाइटों को जयपुर अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। इस दौरान यात्री परेशान होते रहे और दोपहर बाद दिल्ली में मौसम खुलने के बाद फ्लाइटों को वापस रवाना किया गया। एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्य रात्रि के बाद फ्लाइटों को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं कराई जा सकी और जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। इस दौरान करीब सात सौ यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली से फ्लाइटों की वापसी की क्लीयरेंस नहीं मिलने पर कुछ फ्लाइटों के यात्रियों को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। 

यह है फ्लाइटें
सुबह से दोपहर तक एक-एक फ्लाइटों को जयपुर एयरपोर्ट से रवाना किया गया। इसमें इंडिगो की भुवनेश्वर दिल्ली फ्लाइट 6 ई 2024, वियत जेट एयर की होचीमिन्ह सिटी से दिल्ली फ्लाइट वीजे 895, स्पाइसजेट की चेन्नई दिल्ली फ्लाइट एसजी 458, स्पाइसजेट की गुवाहाटी दिल्ली फ्लाइट एसजी 159 और बैंकॉक दिल्ली की चार्टर फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराए गए। इसी प्रकार इंडिगो की बेंगलुरु से दिल्ली फ्लाइट 6 ई 818, इंडिगो की नागपुर से दिल्ली फ्लाइट 6 ई 2652, इंडिगो की मंगलुरु से दिल्ली फ्लाइट 6ई 2344, इंडिगो की मुंबई से दिल्ली फ्लाइट 6 ई 651, इंडिगो की हैदराबाद से दिल्ली फ्लाइट 6 ई 647, स्पाइसजेट की मुंबई से दिल्ली फ्लाइट एसजी 710, स्पाइसजेट की सिलीगुड़ी से दिल्ली फ्लाइट एसजी 901, स्पाइसजेट की गुवाहाटी से दिल्ली फ्लाइट एसजी 159 एवं स्पाइसजेट की चेन्नई से दिल्ली फ्लाइट एसजी 458 को डायवर्ट किया गया।

 

Tags: flights

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत