भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करते हुए मुख्यमंत्री ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश, कहा- युवाओं के भविष्य से छेड़छाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा

आरपीएससी भ्रष्टाचार कांड के नए तथ्यों पर सरकार का सख्त रुख

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करते हुए मुख्यमंत्री ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश, कहा- युवाओं के भविष्य से छेड़छाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा

भजनलाल शर्मा ने गत सरकार में हुए पेपर लीक और आरपीएससी भ्रष्टाचार कांड में सामने आए नए तथ्यों को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करते हुए नए तथ्यों को दृष्टिगत रखकर एसओजी से जांच कराते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। शर्मा ने गुरुवार शाम मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित एसओजी एवं एसीबी के अधिकारियों को नए तथ्यों के परिप्रेक्ष्य में तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गत सरकार में हुए पेपर लीक और आरपीएससी भ्रष्टाचार कांड में सामने आए नए तथ्यों को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करते हुए नए तथ्यों को दृष्टिगत रखकर एसओजी से जांच कराते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शर्मा ने गुरुवार शाम मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित एसओजी एवं एसीबी के अधिकारियों को नए तथ्यों के परिप्रेक्ष्य में तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यकतानुसार एसओजी के साथ एसीबी को भी सम्मिलित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि गत सरकार के समय युवाओं के सपनों को रौंदते हुए पेपरलीक करने वाले 340 लोग गिरफ्तार किया जा चुके हैं और आगे भी एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना ही बड़ा क्यों न हो। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में 296 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की गई, उनमें से एक भी पेपरलीक नहीं हुआ है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
सैन फ्रांसिस्को में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने रविवार को बताया कि US में 22 साल के भारतीय स्टूडेंट साकेत...
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य