भुगतान नहीं करने पर पीएचईडी के तीन अधिकारियों की कुर्सियां कुर्क, ढोल बजाकर चस्पां किए नोटिस

25 लाख रुपए से अधिक बकाया वसूली के लिए कोर्ट की कार्रवाई, 21 नवंबर को अधिकारियों को होना है पेश

भुगतान नहीं करने पर पीएचईडी के तीन अधिकारियों की कुर्सियां कुर्क, ढोल बजाकर चस्पां किए नोटिस
एडवोकेट राजू अंबेडकर के अनुसार जालंधर की सचदेवा मेटल वर्क्स कंपनी ने वर्ष 2018, 2019 और 2020 में पीएचईडी को सामग्री सप्लाई की थी। नियमानुसार 45 दिन में भुगतान होना था, लेकिन विभाग ने बकाया राशि नहीं चुकाई।

जयपुर। सरकारी विभागों में ठेकेदारों और सप्लायरों के भुगतान में देरी का मामला अब अधिकारियों के कार्यालयों तक पहुंच गया है। जल भवन स्थित पीएचईडी मुख्यालय में गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर तीन अधिकारियों के कार्यालयों की कुर्सियां कुर्क करने की कार्रवाई की गई। वकील और अमीन ढोल बजाते हुए मुख्यालय पहुंचे और चीफ  इंजीनियर देवराज सोलंकी, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर अशोक कुमार चौरड़िया तथा एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरुण कुमार जांगिड़ के कार्यालयों के गेट पर नोटिस चस्पां किए। कार्रवाई के समय चौरड़िया कार्यालय में मौजूद थे, जबकि सोलंकी भी बाद में मौके पर पहुंचे। जांगिड़ अवकाश पर थे।

एडवोकेट राजू अंबेडकर के अनुसार जालंधर की सचदेवा मेटल वर्क्स कंपनी ने वर्ष 2018, 2019 और 2020 में पीएचईडी को सामग्री सप्लाई की थी। नियमानुसार 45 दिन में भुगतान होना था, लेकिन विभाग ने बकाया राशि नहीं चुकाई। कंपनी ने एमएसएमई काउंसिल में दावा किया, जहां उसके पक्ष में आदेश हुआ। इसके बावजूद भुगतान नहीं मिलने पर कोर्ट में वसूली की कार्रवाई शुरू की गई। कोर्ट के नोटिस के मुताबिक एक मामले में 30 सितंबर 2026 तक ब्याज सहित 24 लाख 12 हजार 801 रुपए और दूसरे मामले में 1 लाख 51 हजार 313 रुपए बकाया हो चुके थे। इस तरह कुल बकाया 25 लाख रुपए से अधिक है। कुर्की आदेश में संबंधित कुर्सियों को बेचने, स्थानांतरित करने या किसी अन्य को सौंपने पर रोक लगाई गई है। संबंधित पक्षों को 21 नवंबर को कोर्ट में पेश होना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अजमेर जिला परिषद चुनाव में भाजपा का बहुमत, सुशील कंवर पलाड़ा को कांग्रेस प्रत्याशी ने 1,843 वोटों से हराया  अजमेर जिला परिषद चुनाव में भाजपा का बहुमत, सुशील कंवर पलाड़ा को कांग्रेस प्रत्याशी ने 1,843 वोटों से हराया 
अजमेर जिला परिषद के 33 वार्डों के चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए...
भुगतान नहीं करने पर पीएचईडी के तीन अधिकारियों की कुर्सियां कुर्क, ढोल बजाकर चस्पां किए नोटिस
सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव में हुआ निधन
बूंदी पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के बीच कड़ी टक्कर
असर खबर का : सिमलिया सीएचसी में रात को डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई, खबर के बाद चिकित्सा विभाग ने बदली व्यवस्था
Voice Of Youth: धरोहरों की पुकार, युवाओं की जिम्मेदारी... विरासत बचाने को उठाएं कदम
वी. श्रीनिवास ने वैश्विक सुशासन के लिए देशों के बीच प्रशासनिक अनुभव साझा करने पर दिया जोर