विदेशी इन्फ्लुएंसर्स ने जंतर-मंतर पर जताया उत्साह, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में 36 विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने लिया हिस्सा

सेल्फी स्टैंडी पर तिरंगे के साथ खिंचवाई तस्वीरें

विदेशी इन्फ्लुएंसर्स ने जंतर-मंतर पर जताया उत्साह, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में 36 विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने लिया हिस्सा
जंतर-मंतर में 36 विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने भ्रमण किया। ऐतिहासिक धरोहर और स्थापत्य को करीब से देखा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत लगाए सेल्फी स्टैंडी पर विदेशी मेहमानों ने तिरंगे के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और अभियान के प्रति उत्साह जताया।

जयपुर। जंतर-मंतर में 36 विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं कंटेंट क्रिएटर्स ने भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जंतर-मंतर की ऐतिहासिक धरोहर और स्थापत्य को करीब से देखा। भ्रमण के दौरान हर घर तिरंगा अभियान के तहत लगाए गए सेल्फी स्टैंडी पर विदेशी मेहमानों ने तिरंगे के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। उन्होंने अभियान के प्रति अपनी सहभागिता और उत्साह भी व्यक्त किया।

अधीक्षक प्रतिभा यादव ने बताया कि विदेशी कंटेंट क्रिएटर्स ने जंतर-मंतर के ऐतिहासिक महत्व और यहां की विरासत में विशेष रुचि दिखाई। तिरंगे के साथ उनकी तस्वीरों ने भारत की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय भावना का खूबसूरत संदेश भी दिया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय