विदेश मंत्रालय का प्रतिनिधिमंडल करेगा आमेर और हवामहल का दौरा, झालाना लेपर्ड सफारी भी कार्यक्रम में शामिल

6 जुलाई को जयपुर में राज्यीय विदेशी संपर्क सम्मेलन

विदेश मंत्रालय का प्रतिनिधिमंडल करेगा आमेर और हवामहल का दौरा, झालाना लेपर्ड सफारी भी कार्यक्रम में शामिल
राजधानी जयपुर 16 जुलाई को आयोजित होने वाले राज्यीय विदेशी संपर्क सम्मेलन की मेजबानी। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होने वाले इस महत्वपूर्ण सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल का 15 से 17 जुलाई तक जयपुर प्रवास प्रस्तावित। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल शहर की विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों का भ्रमण।

जयपुर। राजधानी जयपुर 16 जुलाई को आयोजित होने वाले राज्यीय विदेशी संपर्क सम्मेलन की मेजबानी करेगा। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में होने वाले इस महत्वपूर्ण सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल का 15 से 17 जुलाई तक जयपुर प्रवास प्रस्तावित है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल शहर की विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेगा। कार्यक्रम के तहत प्रतिनिधिमंडल पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के संरक्षित आमेर महल और हवामहल का दौरा करेगा।

दौरे को देखते हुए विभाग ने दोनों स्मारकों के अधीक्षकों को साफ-सफाई, सुरक्षा, पर्यटक सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि विदेशी प्रतिनिधियों के सामने राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण किया जा सके। प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रम में जयपुर की प्रसिद्ध झालाना लेपर्ड रिजर्व की सफारी भी प्रस्तावित है। वन्यजीव पर्यटन के क्षेत्र में देशभर में पहचान बना चुके झालाना लेपर्ड रिजर्व के माध्यम से विदेशी मेहमानों को राजस्थान की जैव विविधता और संरक्षण प्रयासों से भी रूबरू कराया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग