सरिस्का में एक साथ 5 बाघों को देखकर विदेशी पर्यटक रोमांचित : दृश्य को कैमरे में किया कैद, पानी के बीच अठखेलियां करते दिखे शावक

अब वयस्क बाघ की तरह नजर आ रहे शावक

सरिस्का में एक साथ 5 बाघों को देखकर विदेशी पर्यटक रोमांचित : दृश्य को कैमरे में किया कैद, पानी के बीच अठखेलियां करते दिखे शावक

सरिस्का टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान विदेशी पर्यटकों को रोमांचक नजारा। बफर क्षेत्र के लिवारी ट्रैक पर बाघिन ST-19 अपने चार बड़े हो चुके शावकों के साथ जलस्रोत पर दिखाई दी। शावक पानी में अठखेलियां करते रहे, जबकि बाघिन बाहर बैठी रही।

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के सरिस्का में सफारी के दौरान एक साथ 5 बाघों को देखकर विदेशी पर्यटक रोमांचित हो गये। पर्यटकों ने इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद किया और उसका वीडियो भी बनाया। सफारी में मौजूद गाइड आकाश पारीक ने बताया का बफर क्षेत्र के लिवारी ट्रैक पर चार विदेशी पर्यटक सफारी के लिए आए थे, जिन्हें बाघिन एसटी-19 अपने चार शावकों के साथ जलस्रोत पर नजर आई। पर्यटकों ने गाइड आकाश को बताया कि पहली बार बाघ देखने आए ओर एक, दो नहीं पांच बाघ उन्हें दिखे, जो काफी रोमांचक पल रहा।

बाघिन के शावक अब काफी बड़े हो चुके हैं। जो अब वयस्क बाघ की तरह नजर आ रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही जल स्रोतों पर बाघ अब नजर आने लगे है। गाइड ने बताया कि शावक पानी में उतर गए, जबकि बाघिन बाहर बैठ गई। शावक पानी के बीच अठखेलियां करते भी दिखे। करीब 30 मिनट से ज्यादा समय तक बाघ परिवार  को पर्यटकों ने देखा।

Tags: tourists

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ