रणथम्भौर में बाघ T-108 की स्थिति में सुधार, वन विभाग की टीम लगातार कर रही निगरानी
स्थिति में सुधार का सकारात्मक संकेत
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघ T-108 के चेहरे के पास चोट के निशान देखे जाने के बाद वन विभाग द्वारा उसकी निगरानी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग की टीम लगातार बाघ की गतिविधियों एवं स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।
जयपुर। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघ T-108 के चेहरे के पास चोट के निशान देखे जाने के बाद वन विभाग द्वारा उसकी निगरानी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग की फील्ड टीम ने बाघ T-108 को ट्रैक किया तथा उसकी स्थिति का लगातार आकलन किया। डीसीएफ़ मानस सिंह ने बताया कि वर्तमान में बाघ T-108 की स्थिति में काफी सुधार देखा गया है। बाघ अब सामान्य रूप से विचरण कर रहा है, जो उसकी स्थिति में सुधार का सकारात्मक संकेत है।
वन विभाग की टीम लगातार बाघ की गतिविधियों एवं स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। पशु चिकित्सा टीम द्वारा भी उसकी स्थिति की निगरानी की जा रही है।वन विभाग द्वारा बाघ की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निरंतर निगरानी जारी रखी जाएगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
12 Oct 2026 14:09:52
प्रदेश में सड़क हादसों के शिकार घायलों को अब पीएम राहत योजना के तहत त्वरित और कैशलेस उपचार मिलेगा। इसके...

Comment List