नाहरगढ़ अभयारण्य में वनपाल और वनरक्षक 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

वनपाल श्याम सिंह पूर्व में 15 हजार रुपए रिश्वत ले चुका था

नाहरगढ़ अभयारण्य में वनपाल और वनरक्षक 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
एसीबी की स्पेशल यूनिट द्वितीय ने नाहरगढ़ अभयारण्य की काला महादेव चौकी पर कार्रवाई करते हुए वनपाल श्याम सिंह और वनरक्षक शिवकिशोर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों ने आमेर के मावठा में शूटिंग की सिक्योरिटी राशि लौटाने के बदले रिश्वत मांगी थी।

जयपुर। एसीबी की स्पेशल यूनिट द्वितीय ने जयपुर के नाहरगढ़ अभयारण्य की काला महादेव चौकी में ट्रेप कार्रवाई कर वनपाल और वनरक्षक को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी वनपाल श्याम सिंह को 20 हजार और वनरक्षक शिवकिशोर को 30 हजार रुपए लेते पकड़ा। एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि आमेर के मावठा में उसकी ओर से की गई शूटिंग से संबंधित सिक्योरिटी राशि वापस दिलाने की एवज में दोनों आरोपी रिश्वत मांग रहे हैं।

शिकायत के अनुसार, वनपाल श्याम सिंह पूर्व में 15 हजार रुपए रिश्वत ले चुका था। शिकायत के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने ट्रेप कार्रवाई की। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक पुलिस एस परिमला के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रशांत महासागर में मजबूत हो रहे अल नीनो का असर, मैदानों में होने वाली गर्मी पहाड़ चढ़कर हिमालयी देश नेपाल और भूटान तक पहुंच रही प्रशांत महासागर में मजबूत हो रहे अल नीनो का असर, मैदानों में होने वाली गर्मी पहाड़ चढ़कर हिमालयी देश नेपाल और भूटान तक पहुंच रही
प्रशांत महासागर में अल नीनो मजबूत होने से दक्षिण एशिया में भीषण गर्मी का खतरा बढ़ गया है। नई दिल्ली...
नए पद पर ज्वॉइनिंग नहीं की तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई, स्थानांतरण होने के बावजूद जेडीए से कार्यमुक्त नहीं 
विश्वेंद्र सिंह ने फिर उठाए प्रदेश नेतृत्व पर सवाल, बोले-स्वाभिमानी लोगों का पार्टी में दम घुट रहा
त्योहारों पर रेलवे की सौगात : अयोध्या से साबरमती और साबरमती से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, जयपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
सप्ताह के आखिरी दिन हरे निशान में खुला बाजार: सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला, आईटी कंपनियों में लिवाली का जोर
ट्रम्प ने दिया झटका: कई भारतीय कंपनियों पर अमेरिका की सख्ती, ग्रीन कार्ड के लिए स्पॉन्सर करती हैं कंपनियां
कल से बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद : अब बारिश के बाद बढ़ेगी सर्दी, पिलानी में पारा 39.7 डिग्री