राष्ट्रीय सहकार मंथन मेला 2026 के लिए समितियों का गठन, तैयारियां तेज
उपभोक्ता संघ के प्रतिनिधि को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी
राजस्थान में प्रस्तावित राष्ट्रीय सहकार मंथन मेला 2026 के सफल आयोजन के लिए सहकारिता विभाग ने तैयारियां तेज। इस क्रम में कार्यालय रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, राजस्थान, जयपुर द्वारा विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, ताकि मेले का आयोजन सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से किया जा सके।
जयपुर। राजस्थान में प्रस्तावित राष्ट्रीय सहकार मंथन मेला 2026 के सफल आयोजन के लिए सहकारिता विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस क्रम में कार्यालय रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, राजस्थान, जयपुर द्वारा विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, ताकि मेले का आयोजन सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से किया जा सके। जारी आदेश के अनुसार, आयोजन की समग्र व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है। इसमें प्रबंध निदेशक, आरएसएलडीबी को संयोजक बनाया गया है, जबकि निदेशक, राशनिंग, अपेक्स बैंक के प्रतिनिधि, उप शासन सचिव (सहकारिता) सहित अन्य अधिकारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
उपभोक्ता संघ के प्रतिनिधि को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही निविदा प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए निविदा समिति का भी गठन किया गया है। इस समिति में वित्तीय सलाहकार, उप शासन सचिव, संयुक्त रजिस्ट्रार तथा उपभोक्ता संघ के प्रतिनिधि को शामिल किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मॉनिटरिंग कमेटी मेले से संबंधित सभी तैयारियों की निगरानी करेगी, जबकि निविदा समिति आवश्यक कार्यों के लिए निविदा दस्तावेज तैयार कर प्रक्रिया पूरी करेगी। सहकारिता विभाग को नोडल विभाग और उपभोक्ता संघ को नोडल संस्था बनाया गया है, जिससे आयोजन को सफल बनाया जा सके।

Comment List