पूर्व मुख्यमंत्री ने मारवाड़ के गांधी-अशोक गहलोत पुस्तक का किया विमोचन 

मंजू शर्मा के अतिरिक्त स्चच्छ नगर संस्था के कर्मचारी उपस्थित रहे

पूर्व मुख्यमंत्री ने मारवाड़ के गांधी-अशोक गहलोत पुस्तक का किया विमोचन 

सिंह ने गहलोत के व्यक्तित्व और कृतित्व पर 55 से अधिक लेख लिखे थे जिनमें से चिन्हित व प्रकाशित 34 श्रेष्ठ लेखों को इस पुस्तक में संग्रहीत किया है। 

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके सिविल लाइंस जयपुर स्थित निवास पर मारवाड़ के गांधी-अशोक गहलोत नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक स्वच्छ नगर संस्था, जयपुर के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्व.डा.सत्यनारायण सिंह पूर्व आईएएस हैं। इस अवसर पर राजीव अरोड़ा अध्यक्ष स्वच्छ नगर संस्था, एमएल कुमावत पूर्व आईपीएस, प्रो. बीएम शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजस्थान लोक सेवा आयोग, इकराम राजस्थानी साहित्यकार, घनश्याम मेहर विधायक टोडाभीम, एमएल सैनी, भरत कुदाल, सत्येन चतुर्वेदी, राम सिंह मीणा सदस्य राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग, सज्जन पोसवाल सदस्य राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग, युवराज सामंत एडवोकेट, रमाकांत दाधिच पत्रकार, हेमन्त शर्मा, विजेन्द्र मिश्रा, राधेश्याम उपाध्याय तथा पुस्तक की सम्पादक मंजू शर्मा के अतिरिक्त स्चच्छ नगर संस्था के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 डॉ.सत्यनारायण सिंह के ज्येष्ठ पुत्र प्रो. डॉ. रिपुन्जय सिंह ने बताया है कि मारवाड़ के गांधी-अशोक गहलोत एक अद्भुत कृति है, जिसमें वरिष्ठ प्रशासक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी स्व. डॉ. सत्यनारायण सिंह द्वारा देश के एक प्रतिष्ठित राजनेता एवं राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत को समर्पित की गई है। सिंह ने गहलोत के व्यक्तित्व और कृतित्व पर 55 से अधिक लेख लिखे थे जिनमें से चिन्हित व प्रकाशित 34 श्रेष्ठ लेखों को इस पुस्तक में संग्रहीत किया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
जिले में हाईवेज पर सड़क हादसों को कम करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे। जिला सड़क सुरक्षा समिति...
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत
हरिभाऊ बागड़े ने दी राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं : सर्वांगीण विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का किया आह्वान, कहा- प्रदेश का नाम ही गौरव की अनुभूति कराने वाला
उद्योगों पर मंडराया संकट : बगरू रीको औद्योगिक क्षेत्र में कमर्शियल एलपीजी की कमी, 30 उद्योग प्रभावित, 4000 श्रमिकों की आजीविका पर असर