पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल, कहा- राजस्थान हो चुका है अराजकता का शिकार

लोग कानून अपने हाथ में लेकर किसी की जान ले लें

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल, कहा- राजस्थान हो चुका है अराजकता का शिकार
बांदीकुई युवक मौत घटनाक्रम में पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। गहलोत ने कहा है कि बांदीकुई में बाइक चुराने के शक में युवक दिनेश कुमार मीणा की मॉब लिंचिंग होना तथा अजमेर में पेड़ से बांधकर बेरहमी से एक युवक की पिटाई करना प्रदेश में बढ़ती अराजकता एवं जंगलराज का गंभीर उदाहरण है।

जयपुर। बांदीकुई युवक मौत घटनाक्रम में पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। गहलोत ने कहा है कि बांदीकुई में बाइक चुराने के शक में युवक दिनेश कुमार मीणा की मॉब लिंचिंग होना तथा अजमेर में पेड़ से बांधकर बेरहमी से एक युवक की पिटाई करना प्रदेश में बढ़ती अराजकता एवं जंगलराज का गंभीर उदाहरण है। लोग कानून अपने हाथ में लेकर किसी की जान ले लें, तो इसे कानून का राज नहीं कहा जा सकता।

साफ है कि आज राजस्थान अराजकता का शिकार हो चुका है। उस मां पर क्या बीत रही होगी, जिसका बेटा इस तरह उसकी आंखों के सामने ही मार दिया गया? इस पूरी घटना के दौरान पुलिस कहां थी, यह भी एक बड़ा प्रश्न है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की भांति अब पुनः प्रदेश में मॉब लिंचिंग की घटनाएं होने लगी हैं। यह गृह विभाग और पुलिस की असफलता को दिखाता है। यदि ऐसी घटनाएं होती रहीं, तो भाजपा का सत्ता में रहने का क्या नैतिक अधिकार रह जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल, कहा- राजस्थान हो चुका है अराजकता का शिकार पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल, कहा- राजस्थान हो चुका है अराजकता का शिकार
बांदीकुई युवक मौत घटनाक्रम में पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल...
नीट-यूजी पेपर लीक: एनटीए ने दी सुप्रीम कोर्ट को कड़े सुरक्षा उपायों की जानकारी, बहु-चरण परीक्षाओं को शुरू करने का दिया सुझाव
बुधवार रात फारस की खाड़ी में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दो जहाजों को रोका: आईआरजीसी नौसेना
बाबूलाल मरांडी की चेतावनी, बोले- कैग रिपोर्ट पर कारवाई की बजाय राज्य सरकार मुझे दे रही गिरफ्तार करने की गीदड़ भभकी, भ्रष्टाचार खिलाफ हर संघर्ष के लिए तैयार 
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AI की मदद से महिलाओं के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार
जस शो 2026 को मिला वैश्विक गौरव, हीरा उद्योग के दिग्गज मावजीभाई पटेल होंगे मुख्य अतिथि
रूस-कजाकिस्तान परमाणु समझौता: इस दशक में शुरू होगा पहला न्यूक्लियर प्लांट, वीवीईआर-1200 रिएक्टरों से बनेगी बिजली