पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर आरोप, कहा- सरकारी अनुभवहीनता से पूर्व जानकारी के बाद भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न

समस्याओं का वास्तविक हल केवल बातचीत से

पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर आरोप, कहा- सरकारी अनुभवहीनता से पूर्व जानकारी के बाद भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न
घुमंतू समाज के लोगों पर प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज घटना पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर अनुभवहीनता का आरोप। गहलोत ने कहा है कि घुमंतू समाज हमारे सबसे कमजोर वर्गों में से एक है। इनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के बजाय, पुलिस द्वारा इन पर आंसू गैस के गोले छोड़ना और लाठीचार्ज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है।

जयपुर। घुमंतू समाज के लोगों पर प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज घटना पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर अनुभवहीनता का आरोप लगाया है। गहलोत ने कहा है कि घुमंतू समाज हमारे सबसे कमजोर वर्गों में से एक है। इनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के बजाय, पुलिस द्वारा इन पर आंसू गैस के गोले छोड़ना और लाठीचार्ज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। राज्य सरकार यह समझने में विफल रही है कि विवादों और समस्याओं का वास्तविक हल केवल बातचीत से ही निकलता है।

प्रशासनिक अधिकारियों को इनके प्रतिनिधिमंडल से मिलकर समय रहते बात करनी चाहिए थी, ताकि ऐसी नौबत ही न आए कि उनका यह आंदोलन बेकाबू हो जाए। जयपुर में होने वाले इस प्रदर्शन की सभी को पूर्व जानकारी थी; इसके बावजूद ऐसी अप्रिय स्थिति का उत्पन्न होना सीधे तौर पर सरकार की अनुभवहीनता को दर्शाता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

4 जुलाई को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए मंत्रियों की जिला वार जिम्मेदारी तय, सभी जिलों में करेंगे कार्यक्रम का समन्वय 4 जुलाई को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए मंत्रियों की जिला वार जिम्मेदारी तय, सभी जिलों में करेंगे कार्यक्रम का समन्वय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 जुलाई 2026 को बालोतरा जिले के पचपदरा में प्रस्तावित राजस्थान रिफाइनरी परियोजना एवं अन्य विकास...
पाकिस्तान में गुरुद्वारा तोड़े जाने पर भाजपा का हमला, AAP की चुप्पी को बताया 'सिख विरोधी मानसिकता'
राजस्थान में भुगतान तंत्र ठप, गहलोत ने सीएम भजनलाल को लिखा अति आवश्यक पत्र
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर आरोप, कहा- सरकारी अनुभवहीनता से पूर्व जानकारी के बाद भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न
अमेरिका-इजरायल के बीच भूमि आवंटन समझौता: यरुशलम में बनेगा अमेरिकी दूतावास का स्थायी परिसर, ट्रंप के फैसले को मिली नई रफ्तार 
पंजाब कांग्रेस में जिम्मेदारी न मिलने पर छलका मनीष तिवारी का दर्द, सोशल मीडिया पर साझा किया भावनात्मक पोस्ट
स्पाइनल एनेस्थीसिया में उपयोग होने वाले इंजेक्शन के एक बैच पर रोक, दवा वापस मंगाने के निर्देश