फोर्टी ने सूडान के साथ किया 482 करोड़ का एमओयू साइन, सूडानी दल ने राजस्थान के उद्यमियों को व्यापार के लिए किया आमंत्रित

फूड एक्‍सपो और यूके- इंडिया एफटीए की दी गई जानकारी

फोर्टी ने सूडान के साथ किया 482 करोड़ का एमओयू साइन, सूडानी दल ने राजस्थान के उद्यमियों को व्यापार के लिए किया आमंत्रित
फोर्टी और सूडान सरकार के प्रतिनिधियों के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर विशेष वार्ता। बैठक में कृषि व उद्योग मंत्रियों सहित दोनों पक्षों के प्रतिनिधि शामिल। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान के उद्यमियों के लिए नए अंतरराष्ट्रीय बाजार तलाशने के तहत सूडान के साथ 482 करोड़ रुपये के एमओयू किए।

जयपुर। अफ्रीकी देश सूडान और राजस्थान के व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत किया जाएगा। इसके लिए सूडान सरकार का प्रतिनिधिमंडल जयपुर पहुंचा। यहां फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी)और सूडान सरकार के प्रतिनिधियों के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए विशेष वार्ता हुई। इसमें सूडान की ओर से कृषि मंत्री डॉ खिदिर रमादान सादिक मोहम्मद और ट्रेड एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर हिंद मुस्तफा अली अब्दुल्ला के साथ 13 प्रतिनिधि और फोर्टी संरक्षक सुरजाराम मील, मुख् सचिव नरेश सिंघल और गिरधारी खंडेलवाल, यूथ विंग सचिव प्रशांत शर्मा शामिल हुए।

अपने स्वागत संबोधन में फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि अमेरिका की ओर से टैरिफ बढ़ाने की धमकियां और पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण तनाव से पारंपरिक वैश्विक व्यापार प्रभावित हो रहा है। इसलिए फोर्टी राजस्थान के उद्यमियों के लिए सूडान जैसे देशों में नए अंतरराष्ट्रीय बाजार की संभावनाएं तलाशने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए सूडान सरकार के साथ फोर्टी के सदस्यों ने 482 करोड़ के एमओयू साइन किए हैं। हम केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न देशों के साथ हुए एफटीए (फोरन ट्रेड एग्रीमेंट) का ज्यादा से ज्यादा लाभ राजस्थान के निर्यातकों को दिलाने की कार्ययोजना पर भी काम कर रहे हैं। वुमन विंग प्रेसिडेंट नीलम मित्तल ने सूडान में निवेश और व्यापार के अवसरों की जानकारी दी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हाई रिस्क गर्भवतियों के लिए प्रसव सखी व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश हाई रिस्क गर्भवतियों के लिए प्रसव सखी व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सरकारी अस्पतालों में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव सखी व्यवस्था शुरू होगी।...
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले-छात्रों पर लाठीचार्ज बंद करो, शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा 
मौसमी बीमारियों पर सख्ती, अस्पतालों में 24 घंटे स्टाफ रहेगा तैनात
लोकसभा में नीट विवाद गरमाया, विपक्ष ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिका-ईरान युद्ध पर 37.5 अरब डॉलर खर्च, रक्षा मंत्री ने मांगा 87.6 अरब डॉलर का नया आपात बजट
नीट घोटाले पर राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, जयपुर में वाटर कैनन और पुलिस कार्रवाई से बढ़ा तनाव
नीट पेपर लीक पर राज्यसभा में घमासान, किरेन रिजिजू बोले-चर्चा को सभी दल तैयार , कांग्रेस डाल रही बाधा