लोकभवन में उत्तरप्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर का स्थापना दिवस मनाया, सासंद और उत्तरप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी रहे उपस्थित

हमारा देश ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का साकार रूप 

लोकभवन में उत्तरप्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर का स्थापना दिवस मनाया, सासंद और उत्तरप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी रहे उपस्थित

लोकभवन में उत्तरप्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर के स्थापना दिवस मनाए गए। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने निवासियों को बधाई दी और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का आह्वान किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राज्यों की सांस्कृतिक विविधता, धार्मिक और प्राकृतिक महत्व पर चर्चा की गई।

जयपुर। लोकभवन में शनिवार को उत्तरप्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इन राज्यों के राजस्थान में रहने वाले निवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी को राष्ट्र निर्माण में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उत्तरप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सासंद डॉ. दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल बागडे ने कहा कि विविधता में एकता लिए हमारा देश "एक भारत श्रेष्ठ भारत" है। राज्यों के स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य यही है कि विविधता में एकता की हमारी संस्कृति को हम उत्सव रूप में मनाएं। उन्होंने उत्तरप्रदेश को देश का सबसे बड़ा राज्य बताते हुए भारत के भाल रूप में इस राज्य की सांस्कृतिक विशेषताओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि अयोध्या का राम लल्ला का मंदिर और कुंभ का ऐतिहासिक प्रयागराज मेला विश्व के बड़े आकर्षण है। राज्यपाल ने मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को पूर्वोत्तर के प्रमुख राज्य बताते हुए इन राज्यों की जनजातीय और प्रकृति से जुड़ी संस्कृति को महत्वपूर्ण बताया।

सासंद डॉ. दिनेश शर्मा ने उत्तरप्रदेश राज्य की विशेषताओं की चर्चा करते हुए कहा कि भारत का यह सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन केंद्र ही नहीं है, आर्थिक और राजनीतिक दृष्टि से समृद्ध संपन्न और तेजी से विकास की ओर बढ़ता राज्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में सभी के समान विकास को गति दी गई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सर्वाधिक उत्तरप्रदेश के निवासी हैं और उत्तरप्रदेश में राजस्थान के सर्वाधिक लोग निवास करते हैं। यह राज्य पड़ोसी राज्यों के साझा विकास का संवाहक है।

इससे पहले राज्यपाल ने उत्तरप्रदेश, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा राज्य के निवासियों से संवाद किया। यहां लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Read More राजस्थान आवासन मंड़ल कार्रवाई के नोटिस से मची दहशत : बेदखली के डर से सैकड़ों परिवार चिंतित, क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री को लिखा भावुक पत्र

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रभा खेतान फाउंडेशन की 'सहयोग' पहल के तहत: रविवार को अशोक क्लब में होगा आयोजन, अनुराग माइनस वर्मा की पुस्तक 'द ग्रेट इंडियन ब्रेन रॉट' पर होगी चर्चा प्रभा खेतान फाउंडेशन की 'सहयोग' पहल के तहत: रविवार को अशोक क्लब में होगा आयोजन, अनुराग माइनस वर्मा की पुस्तक 'द ग्रेट इंडियन ब्रेन रॉट' पर होगी चर्चा
प्रभा खेतान फाउंडेशन की पहल पर रविवार को अशोक क्लब में प्रसिद्ध लेखक अनुराग माइनस वर्मा अपनी पुस्तक पर संवाद...
हीट वेव के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सुदृढ़ व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
चैत्र अमावस्या मेला 2026: बरेली-भुज एक्सप्रेस रेलसेवा का लोदीपुर बिशनपुर स्टेशन पर ठहराव
यात्रिगण कृपया ध्यान दें! 2 ट्रेनों के मार्ग के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
केन्द्रीय सहकारी बैंकों की सेवाओं का होगा विस्तार, नई शाखाएं और बीमा व्यवसाय शुरू करने की तैयारी
2026 की पहली लोक अदालत : लाखों मुकदमों का होगा निस्तारण, 10 लाख से अधिक प्रकरण सूचीबद्ध
Weather Update : तेज गर्मी से राहत, कल बारिश-आंधी के आसार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम