राजभवन में विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया, राज्यपाल ने अखण्ड भारत के विकास में सभी की भागीदारी का किया आह्वान 

 डॉ. पृथ्वीराज और राजकुमार सागर भी उपस्थित रहे

राजभवन में विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया, राज्यपाल ने अखण्ड भारत के विकास में सभी की भागीदारी का किया आह्वान 

राजभवन में सोमवार को उत्तर प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।

जयपुर। राजभवन में सोमवार को उत्तर प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इन राज्यों के स्थानीय निवासियों को शुभकामनाएं देते हुए 'विकसित भारत' में सभी की समान भागीदारी का आह्वान किया।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि अखण्ड भारत के राज्य विविधता में एकता की संस्कृति लिए है। उन्होंने राज्यों के नामकरण में निहित संस्कृति और उनकी विशेषताओं की चर्चा करते हुए कहा कि हर राज्य भारत की श्रेष्ठ संस्कृति से जुड़ा है। उन्होंने प्राचीन भारत के ज्ञान-विज्ञान और वैदिक संस्कृति से जुड़े सूक्ष्म पहलुओं की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि जो वैज्ञानिक खोजें पश्चिम के आधुनिक वैज्ञानिकों के नाम है, उनके बारे में हमारे वेद-पुराणों और भास्कराचार्य और उनकी पुत्री लीलावती ने पहले ही बता दिया था। उन्होंने कहा कि हमारा देश ज्ञान परम्परा की धरोहर लिए है। उन्होंने रियासतों के एकीकरण के बाद बने विभिन्न राज्यों की प्रगति को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें वहां के नागरिकों की भी महती भूमिका रही है।

राज्यपाल ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के अंतर्गत राज्यों के स्थापना दिवस मनाने को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि राजभवन में इस तरह के आयोजन परस्पर संस्कृतियों के साझा संबंधों को दर्शाते हैं। राज्यपाल श्री बागडे ने विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों से संवाद कर उनके बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वीराज और प्रमुख विशेषाधिकारी राजकुमार सागर भी उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज चला रहा अतिरिक्त बसें, होली पर घर लौटने वालों से बस-ट्रेनों में बढ़ी भीड़ रोडवेज चला रहा अतिरिक्त बसें, होली पर घर लौटने वालों से बस-ट्रेनों में बढ़ी भीड़
सिंधी कैंप, नारायण सिंह सर्किल, ट्रांसपोर्ट नगर, दुर्गापुरा, 200 फीट अजमेर रोड, चौंमू पुलिया सहित अन्य बस स्टैंड पर यात्रियों...
होली पर रासायनिक रंग बिगाड़ सकते हैं त्वचा की सेहत : विशेषज्ञों ने दी सलाह, हानिकारक कैमिकल युक्त रंगों से बचें
एसीबी का ऑपरेशन 40 प्लस : एसीबी ने अधिकारी के जयपुर के विभिन्न ठिकानों एवं जेडीए कार्यालय में दर्जनभर टीमों ने किया सर्च
राजस्थान में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर : बोर्ड की परीक्षा के बाद होंगे तबादले
सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए पाईप लाईन से अवैध जल कनेक्शनों का किया जाएगा जल संबंध विच्छेद
झुग्गी में आग के शिकार परिवारों को लोगों को दिल्ली सरकार देगी 10-10 लाख रूपए, रेखा गुप्ता मौके पर पहुंचकर लोगों को दी सांत्वना
बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने में जुटा सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता विभाग