धोखाधड़ी का मामला : 35 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस जांच में जुटी
अच्छे ब्याज का आश्वासन देकर पैसे जमा करवाए
बजाजनगर थाने में 35 लाख रुपए की वित्तीय धोखाधड़ी का मामला दर्ज। शिकायतकर्ता चौगानमल ने आरोप लगाया कि महेन्द्र, दनतेश और डगरधारी लाल ने अच्छे ब्याज का लालच देकर परिवारजनों से निवेश करवाया। मैच्योरिटी पूरी होने पर आरोपियों ने न तो ब्याज लौटाया और न ही मूल रकम।
जयपुर। बजाजनगर थाना पुलिस ने 35 लाख रुपए के वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में शिकायत दर्ज की है। आरोप है कि आरोपीयों ने अच्छे ब्याज का लालच देकर परिजनों और रिश्तेदारों से निवेश राशि जमा करवाई, लेकिन मैच्योरिटी पर भुगतान नहीं किया।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता चौगानमल ने बताया कि आरोपी महेन्द्र, दनतेश और डगरधारी लाल ने उनकी और उनके परिवारजनों की रकम कुल 35लाख रुपए की निवेश के लिए जमा करवाई। आरोप है कि उन्होंने अच्छे ब्याज का आश्वासन देकर पैसे जमा करवाए। जैसे ही डिपॉजिट की मैच्योरिटी हुई, आरोपी ने ब्याज और डिपॉजिट की रकम का भुगतान नहीं किया और धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Post Comment
Latest News
27 Jun 2026 10:25:54
मानसून की पहली बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोली। जगह-जगह जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कों और जाम से लोग परेशान।...

Comment List