सोलर प्लांट लगाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी : 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, पैसे लेकर नहीं लगाया प्लांट

वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है

सोलर प्लांट लगाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी : 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, पैसे लेकर नहीं लगाया प्लांट

पुलिस ने सोलर प्लांट के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 3 साल से फरार आरोपी राहुल शर्मा को अलवर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने 2023 में कॉलेज में प्लांट लगाने के लिए 4 लाख एडवांस लेकर काम नहीं किया। पूछताछ में 8-10 जगह ठगी कबूल की। पुलिस अभियान के तहत कार्रवाई हुई।

जयपुर। बस्सी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 साल से फरार चल रहे आरोपी राहुल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोलर प्लांट लगाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर फरार हो गया था। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा (IPS) ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार लंबित प्रकरणों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के सुपरविजन और सहायक पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सुथार के निर्देशन में बस्सी थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। यह मामला एक जून 2023 का है, जब परिवादी शिव कुमार पंचौली, जो ज्ञान विहार महाविद्यालय और विधा महिला महाविद्यालय के निदेशक हैं, उन्होंने आरोपी से कॉलेज में सोलर प्लांट लगाने के लिए 5 लाख रुपये में समझौता किया था।

आरोपी ने 4 लाख रुपये एडवांस के रूप में ऑनलाइन प्राप्त कर लिए, लेकिन तो प्लांट लगाया और ही पैसे लौटाए। इसके बाद परिवादी ने न्यायालय के माध्यम से थाना बस्सी में IPC की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज कराया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगातार प्रयास, सीडीआर विश्लेषण और तकनीकी सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे अलवर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने वर्ष 2022 में 8-10 स्थानों पर इसी तरह सोलर प्लांट लगाने के नाम पर एडवांस राशि लेकर ठगी की थी।

Tags: fraud

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर प्रदेश में युवती के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर सियासत तेज : हर बार अपराधियों को संरक्षण और पीड़ितों को मिलती है प्रताड़ना, राहुल गांधी कहा- सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं उत्तर प्रदेश में युवती के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर सियासत तेज : हर बार अपराधियों को संरक्षण और पीड़ितों को मिलती है प्रताड़ना, राहुल गांधी कहा- सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं
दुष्कर्म-हत्या मामले पर सियासत तेज हो गई है। राहुल गांधी ने यूपी सरकार और केंद्र पर हमला बोलते हुए आरोप...
भाजपा की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना : आरोपी के मोबाइल में मिले बालिकाओं के अश्लील वीडियो, गहलोत बोले- पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर बढ़ती है अपराधियों की हिम्मत
महिला विरोधी है भाजपा सरकार : देश में बढ़ रहे महिला अत्याचार, सारिका ने कहा- सरकार का शासन पर कोई प्रभाव नहीं
भाजपा की ओर से जारी तस्वीरें केजरीवाल के घर की नहीं : आप करेगी मानहानि का मुकदमा, संजय सिंह ने कहा- झूठ फैलाने का काम करती है भाजपा
सोलर प्लांट लगाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी : 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, पैसे लेकर नहीं लगाया प्लांट
उत्तर प्रदेश में ट्रेलर से टकराई अनियंत्रित कार : हादसे में एक ही परिवार के कई लोगों की मौत, समारोह से वापस आ रहे थे सभी लोग
ठाकरे के साथ नहीं हुई कोई गुप्त बैठक : इस तरह के दावे राजनीतिक रूप से प्रेरित, फडणवीस ने कहा- हमारे बीच छिपाने जैसा कुछ नहीं