आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिविर में पहुंचकर उपचार एवं परामर्श लिया

आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 

जयपुर में अमरापुर दरबार के 105वें चैत्र मेले का शुभारंभ। पहले दिन राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान ने तीन दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर शुरू। शिविर में स्वास्थ्य जांच, परामर्श और दवाएं दी जा रही। सद्गुरु भगत प्रकाश ने पहल की सराहना की।

जयपुर। अमरापुर दरबार में 105वें चैत्र मेले का शुभारंभ हुआ। मेले के पहले ही दिन श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा तीन दिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अमरापुर दरबार के पूज्य सद्गुरु भगत प्रकाश जी ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेले में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं साधक पहुंचते हैं, जिन्हें इस शिविर के माध्यम से नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

शिविर में श्रद्धालुओं की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, आयुर्वेदिक परामर्श एवं औषधि वितरण किया जा रहा है। इस सेवा कार्य में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के डॉ. रीतेश रामनानी, डॉ. ईशा हर्षवानी सहित रस शास्त्र एवं भैषज्य कल्पना तथा रचना शरीर विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयुर्वेदिक शिविर न केवल त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं, बल्कि आयुर्वेद के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं। उल्लेखनीय है कि यह निशुल्क चिकित्सा शिविर 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक संचालित होगा। मेले की अवधि में निरंतर सेवाएं देकर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को लाभान्वित किया जाएगा। पहले ही दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिविर में पहुंचकर उपचार एवं परामर्श लिया।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित