अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : 8 मार्च को महिलाओं को रोडवेज और लो-फ्लोर बसों में नि:शुल्क यात्रा, आदेश जारी

विभिन्न शहरों और धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकेंगी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : 8 मार्च को महिलाओं को रोडवेज और लो-फ्लोर बसों में नि:शुल्क यात्रा, आदेश जारी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर राजस्थान में महिलाओं और बालिकाओं के लिए खास तोहफा। राजस्थान रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में और जयपुर की जेसीटीएसएल लो-फ्लोर बसों में पूरी दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर (8 मार्च को) महिलाओं और बालिकाओं को राजस्थान रोडवेज तथा जेसीटीएसएल की लो-फ्लोर बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार की ओर से इस प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद रोडवेज प्रशासन और जेसीटीएसएल एमडी ने इसके संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

आदेश के अनुसार महिलाएं और बालिकाएं राजस्थान राज्य की सीमा के भीतर रोडवेज की साधारण, एक्सप्रेस सहित अन्य सभी श्रेणी की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। हालांकि एसी और वोल्वो श्रेणी की बसों में यह सुविधा लागू नहीं होगी। इसके अलावा जयपुर शहर में संचालित जेसीटीएसएल की लो-फ्लोर बसों में भी महिलाओं और बालिकाओं को पूरे दिन नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। महिला दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की यह पहल महिलाओं को सम्मान देने और सार्वजनिक परिवहन में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठाकर विभिन्न शहरों और धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकेंगी।

Tags: Roadways

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत