नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन

स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई

नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (एमसीएचएन डे) पर जिले के चिकित्सा संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों में टीकाकरण सत्र आयोजित। गर्भवती महिलाओं, बच्चों तथा एचपीवी अभियान के तहत बालिकाओं का नि:शुल्क टीकाकरण। स्वास्थ्य अधिकारियों ने पोषण, मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी।

जयपुर। शहर के सरकारी चिकित्सा संस्थानों में मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (एमसीएचएन डे) के अवसर पर चिकित्सा संस्थानों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। सत्रों में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित एमसीएचएन डे सत्रों में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को विभिन्न टीके लगाए गए। साथ ही जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत बालिकाओं का निशुल्क टीकाकरण भी किया जा रहा है।

आरसीएचओ जयपुर प्रथम डॉ. आशा मीणा ने बताया कि सत्रों के दौरान गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों को संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि जिलेभर में आयोजित टीकाकरण सत्रों की जिला एवं ब्लॉक स्तर से प्रभावी मॉनिटरिंग की गई, जिससे सभी लाभार्थियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित हो सके।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
साइबर ठगी के पीड़ितों को उनकी राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया को और अधिक तेज, सरल एवं प्रभावी बनाने पर...
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल