विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से : कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी देशभर में किसानों से संवाद कर खोजेंगे उत्पादकता बढ़ाने के उपाय

अभियान का उद्देश्य खेती को अधिकतम लाभप्रद बनाना है

विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से : कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी देशभर में किसानों से संवाद कर खोजेंगे उत्पादकता बढ़ाने के उपाय

अभियान में मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लाभों के बारे में भी किसानों को जागरूक किया जाएगा।

जयपुर। प्रदेश में किसानों की आय और उपज का उत्पादन बढ़ाने के लिए 29 मई से विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसमें कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी किसानों से संवाद कर खरीफ  फसलों की जानकारी के साथ-साथ उद्यानिकी गतिविधियों की जानकारी देंगे।  
केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ विकसित कृषि संकल्प अभियान की जानकारी देने व तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए वीसी का आयोजन किया। वीसी में केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान ने बताया कि केन्द्रीय कृषि मंत्रालय भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद आईसीएआर और सभी राज्यों के कृषि विभागों के साथ मिलकर आगामी 29 मई से 12 जून तक पूरे देश में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाएगा। इसके तहत देश के विभिन्न गांवों में किसानों को खरीफ फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने एक राष्ट्र, एक कृषि और एक टीम का नारा देते हुए कहा कि इस अभियान में किसान वैज्ञानिकों से चर्चा करेंगे। इस दौरान आने वाले सुझाव और समस्याओं पर वैज्ञानिक शोध करेंगे और उसके अनुसार समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य खेती को अधिकतम लाभप्रद बनाना है।

नई तकनीक से कराया जाएगा रू-ब-रू
राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने वीसी में सुझाव दिया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को खरीफ  फसलों की जानकारी के साथ साथ उद्यानिकी गतिविधियों की भी जानकारी देकर उनकी आय बढ़ाने के उनको अधिक विकल्प मिले। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मकसद खरीफ  में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों, पशुपालन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन आदि से संबंधित आधुनिक तकनीकों के बारे में किसानों को जानकारी देना है। किसानों को केन्द्रीय कृषि मंत्रालय और राज्य के कृषि विभाग के अधिकारियों, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों की ओर से विभिन्न सरकारी योजनाओं और नीतियों की भी जानकारी दी जाएगी। अभियान में मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लाभों के बारे में भी किसानों को जागरूक किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई