दौसा बस अग्निकांड के बाद एक्शन में गडकरी, 8 जुलाई को करेंगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण

मध्यप्रदेश और गुजरात में भी एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं का जायजा

दौसा बस अग्निकांड के बाद एक्शन में गडकरी, 8 जुलाई को करेंगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण
दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर के बाद लगी आग में आठ लोगों की दर्दनाक मौत के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, 8 जुलाई को एक्सप्रेस-वे का व्यापक निरीक्षण। वे दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर दौसा, कोटा और रतलाम तक निर्माण कार्य, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

जयपुर। दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर के बाद लगी आग में आठ लोगों की दर्दनाक मौत के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार, 8 जुलाई को एक्सप्रेस-वे का व्यापक निरीक्षण करेंगे। वे दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर दौसा, कोटा और रतलाम तक निर्माण कार्य, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। एनएचएआई के अनुसार, गडकरी दोपहर करीब 2 बजे दौसा जिले से गुजरेंगे। इस दौरान वे बस अग्निकांड के घटनास्थल का भी निरीक्षण कर सकते हैं। इसके अलावा एक्सप्रेस-वे के मेंटेनेंस, निर्माण गुणवत्ता, सुरक्षा प्रबंधों और कोटा स्थित मुकुंदरा हिल्स की दरा टनल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम मध्यप्रदेश और गुजरात में भी एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं का जायजा लेने का है।

उधर, बूंदी जिले के लबान इंटरचेंज पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे, जबकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला खतौली से सड़क मार्ग के जरिए लबान इंटरचेंज पहुंचकर केंद्रीय मंत्री के साथ कोटा तक एक्सप्रेस-वे का संयुक्त निरीक्षण करेंगे। सूत्रों के अनुसार, निरीक्षण के दौरान निर्माण गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और रखरखाव में किसी भी प्रकार की खामी मिलने पर संबंधित निर्माण एजेंसियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। केंद्रीय मंत्री के दौरे को देखते हुए एनएचएआई और संबंधित एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार देशों में सेवा और हरियाली के संग मना सुशील ओझा का जन्मदिवस चार देशों में सेवा और हरियाली के संग मना सुशील ओझा का जन्मदिवस
विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा का जन्मदिवस इस वर्ष भारत ही नहीं, बल्कि नेपाल, जापान, जर्मनी और अमेरिका में...
दिल्ली में 70 लाख पौधारोपण महाअभियान शुरू, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- हरित राजधानी बनाना सरकार का लक्ष्य
सरकार ने ड्राफ्ट बजट मैन्युअल पर मांगे सुझाव, 20 जुलाई तक भेज सकेंगे आमजन और विभाग
वायनाड हादसे पर प्रियंका गांधी का बयान, पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है कांग्रेस
होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव : 2 तेल टैंकरों पर हमला, ईरान ने दी समुद्री मार्ग का उपयोग नहीं करने की चेतावनी 
उज़्बेकिस्तान में केरल के मेडिकल छात्र की हत्या, साथी छात्र ने सिर पर मारा लैपटॉप
अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : तीन माह में 2,974 प्रकरणों में कार्रवाई, 43.59 करोड़ का जुर्माना ; 374 एफआईआर दर्ज