गणेश चतुर्थी पर गजानंद वीरु की भी हुई पूजा, माथे पर बनाया स्वस्तिक

आमेर में हाथी वीरु को तिलक लगाकर पहनाई माला

गणेश चतुर्थी पर गजानंद वीरु की भी हुई पूजा, माथे पर बनाया स्वस्तिक
गणेश चतुर्थी पर मोती डूंगरी सहित विभिन्न गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आमेर में हाथी मालिक बंटी ने अपने हाथी वीरु को गणेश स्वरूप मानकर विशेष पूजा। उन्होंने वीरु के माथे पर तिलक और स्वस्तिक बनाकर माला पहनाई।

जयपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर सहित विभिन्न गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। इसी बीच आमेर में भी गजानंद की विशेष पूजा की गई।

आमेर में हाथी मालिक बंटी ने अपने हाथी वीरु की गणेश चतुर्थी पर पूजा-अर्चना की। उन्होंने वीरु के माथे पर तिलक लगाया और माला पहनाकर पूजा की। इसके साथ ही उसके माथे पर स्वस्तिक का चिह्न भी बनाया गया। बंटी ने बताया कि गणेश चतुर्थी के दिन वीरु को गणेश स्वरूप मानकर पूरे श्रद्धाभाव से उसकी पूजा की गई। इस दौरान वीरु को देखकर आसपास मौजूद लोगों में भी उत्साह नजर आया।

Post Comment

Comment List

Latest News

दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी केप प्रांत में एन1 हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में कम से कम 21 लोगों की...
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोती डूंगरी मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश में खुशहाली की कामना की
‘मोदी कथा’ पुस्तक का 17 सितंबर को होगा विमोचन, अर्जुन राम मेघवाल करेंगे लोकार्पण
Jaipur Nagar Nigam Chunav 2026 Result: विद्याधर नगर में वार्ड 7, 8 और 9 के नतीजे घोषित, कांग्रेस का दबदबा 
गणेश चतुर्थी पर गजानंद वीरु की भी हुई पूजा, माथे पर बनाया स्वस्तिक
राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा को बढ़त: 309 नगरीय निकायों के परिणाम में BJP के 979 पार्षदों की जीत