होटल के कमरे में सजती थी जुए की महफिल: 6 गिरफ्तार-होटल पर पहले भी अवैध गतिविधियों में हो चुकी है पुलिस कार्रवाई 

नकद रुपये और ताश के पत्ते बरामद

होटल के कमरे में सजती थी जुए की महफिल: 6 गिरफ्तार-होटल पर पहले भी अवैध गतिविधियों में हो चुकी है पुलिस कार्रवाई 
जयपुर की सिंधी कैंप थाना पुलिस ने खंडेला पैलेस होटल में दबिश देकर अवैध रूप से चल रहे जुए के खेल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से होटल संचालक सहित छह लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से हजारों रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।

जयपुर। सिंधी कैंप थाना पुलिस ने होटल में संचालित अवैध जुए के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए पांच जुआरियों और होटल संचालक सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 21,580 रुपए की जुआ राशि और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सिंधी कैंप थाना पुलिस को जनसहभागिता शिविर के दौरान सूचना मिली थी कि शिव मार्ग स्थित खंडेला पैलेस होटल में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना के आधार पर होटल पर निगरानी रखी गई। 

बुधवार देर रात होटल के कमरा नंबर 105 पर दबिश दी गई, जहां पांच लोग जुआ खेलते मिले। पुलिस ने मौके से 21,580 रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त कर लिए। होटल संचालक को भी जुआ खेलने के लिए स्थान और सुविधाएं उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि होटल संचालक जुआरियों से एक रात के लिए करीब दो हजार रुपए लेकर कमरा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराता था। पुलिस ने बताया कि इसी होटल में अवैध गतिविधियों की सूचना पर 4 अगस्त को भी कार्रवाई की गई थी, जिसमें होटल संचालक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बावजूद होटल में फिर से जुए का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने आसपास के होटलों पर भी लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि जोधपुर के मंडोर जिला अस्पताल के 20 करोड़ की लागत से बने...
निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, साबरमती से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन
कर्नाटक में फिर उजागर हुई कांग्रेस में नाराजगी : सिद्दारमैया सहित कई वरिष्ठ विधायकों ने सीएलपी की बैठक से बनाई दूरी, असंतोष की अटकलों को मिली हवा
पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची
जयपुर-मस्कट फ्लाइट फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
भ्रष्टाचार के आरोपों पर उमर की खुली चुनौती : हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं, जांच कराएं भाजपा