राजनीतिक द्वेष के हथकंडों का सामना करता रहेगा गांधी परिवार : गहलोत
बदनाम करने के लिए चार्जशीट दाखिल कर दी
राजनीतिक द्वेष निकालने के लिए अपनाए जा रहे इन हथकंडों का सामना गांधी परिवार पूरी मजबूती से करता रहा है एवं करता रहेगा।
जयपुर। गांधी परिवार के सदस्यों पर बार बार ईडी की कार्यवाही पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा है कि एक दशक से ज़्यादा समय, सैकड़ों घंटे की पूछताछ, ईडी में अनेकों बार पेशी, परिवार की बदनामी का असफल प्रयास लेकिन न साज़िश साबित हुई, न सबूत मिले। इतने समय में भी कुछ साबित नहीं हुआ तो बदनाम करने के लिए चार्जशीट दाखिल कर दी। यह मोदी सरकार की बदनीयती को दिखाता है।
राजनीतिक द्वेष निकालने के लिए अपनाए जा रहे इन हथकंडों का सामना गांधी परिवार पूरी मजबूती से करता रहा है एवं करता रहेगा। पूरी पार्टी एवं पूरा देश उनके साथ है। एक दिन सत्य की विजय होगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 12:43:11
यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने...

Comment List