प्लॉट के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी

फर्जी पट्टे तैयार कर लाखों रुपये की ठगी

प्लॉट के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी

बिन्दायका पुलिस ने भूमाफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्लॉट बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश। पुलिस ने भूमाफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्लॉट बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

जयपुर। बिन्दायका पुलिस ने भूमाफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्लॉट बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में सहकारी समिति के अध्यक्ष विशम्भर दयाल शर्मा (69) नाभावाला, हाल लालकोठी, और अरुण शर्मा (43) निवासी कृष्णा नगर, लालकोठी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि आरोपियों ने भोले-भाले लोगों को सस्ते प्लॉट का झांसा देकर फर्जी पट्टे तैयार कर लाखों रुपये की ठगी की जा रही थी।

परिवादी भरत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने ‘रिद्धि सिद्धि एन्क्लेव’ योजना में एक प्लॉट 16.56 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन बाद में उसी प्लॉट का फर्जी पट्टा किसी अन्य महिला के नाम जारी होने का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एक ही प्लॉट के कई फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ जयपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न थानों में भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण