गैस सिलेंडर किल्लत : रिफिलिंग प्लांट बंद रहने से सप्लाई सुस्त, घरेलू गैस सप्लाई पर कंपनियों का पूरा फोकस, पटरी पर लाने में जुटी

सप्लाई आने से पहले उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित किए जा सकें

गैस सिलेंडर किल्लत : रिफिलिंग प्लांट बंद रहने से सप्लाई सुस्त, घरेलू गैस सप्लाई पर कंपनियों का पूरा फोकस, पटरी पर लाने में जुटी

युद्ध के कारण रसोई गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हो गई है, जिसे पटरी पर लाने के लिए कंपनियां जुटी हैं। रविवार को प्रदेश के करीब 11 रिफिलिंग प्लांट बंद रहे या सीमित शिफ्ट में चले। सप्लाई धीमी होने से एजेंसियों ने उपभोक्ताओं को कम सिलेंडर दिए और सोमवार की सप्लाई तक वितरण बनाए रखने के लिए कुछ स्टॉक सुरक्षित रखा।

जयपुर। युद्ध के चलते उत्पन्न हुई रसोई गैस सिलेंडर की सप्लाई को कंपनियां पटरी पर लाने में जुटी है। घरेलू गैस सप्लाई पर पूरा फोकस है। हालांकि रविवार को प्रदेश में गैस सप्लाई कंपनियों के रिफिलिंग प्लांट बंद रहे। प्रदेश में आबू रोड, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, झुंझुनूं, अजमेर-नसीराबाद, जयपुर, कोटा सहित करीब 11 रिफिलिंग प्लांट हैं, इनमें से कुछ में एकाध शिफ्ट ही चली, बाकी प्लांट बंद रहे। दरअसल रविवार को अक्सर कंपनियां रिफिलिंग प्लांट बंद ही रखती है, लेकिन डिमांड बढ़ने पर रविवार को भी प्लांट चलते हैं। लेकिन वर्तमान में आगे से गैस सप्लाई धीमी होने से, कंपनियों ने रविवार को प्लांट नहीं चलाए।

इसके चलते एजेंसियों ने भी मांग के अनुसार उपभोक्ताओं को सप्लाई कम ही दी, कुछ स्टॉक बचाकर रखा ताकि सोमवार को रिफिलिंग प्लांट से सप्लाई आने से पहले उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित किए जा सकें।

Tags: cylinder

Post Comment

Comment List

Latest News

गोविन्द देव जी में एकादशी पर वैदिक विधि से मनाया जन्मदिन, पौधरोपण का लिया संकल्प गोविन्द देव जी में एकादशी पर वैदिक विधि से मनाया जन्मदिन, पौधरोपण का लिया संकल्प
गोविंद देव जी मंदिर में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में जन्मदिन संस्कार महोत्सव आयोजित। महंत अंजन...
ऑस्कर 2026 : फिल्म ‘सिनर्स’ में दमदार अभिनय के लिए बी. जॉर्डन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब
इंटक का पीसीसी मुख्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह : 21 सूत्री मांग पत्र प्रस्ताव किया पास, सरकार पर लगाए आरोप
मणिशंकर के बयान पर प्रदर्शन : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूतला फूंका, कांग्रेस के खिलाफ लगाए नारे
ध्यान भटकाने के लिए दिखा रहे 2047 सब्जबाग : जूली ने भाजपा सराकर पर लगाए आरोप, बोले- शिक्षा और स्वास्थ्य लगभग हर क्षेत्र में सरकार विफल
लग्जरी कार... ना बाबा, सुरक्षा की गारंटी नहीं : हाई-स्पीड इंडिया या हाई-रिस्क इंडिया?, भारत की सड़कों पर असली दुश्मन सिर्फ कार नहीं; रफ्तार और सिस्टम की चूक है
गैस सिलेंडर किल्लत : रिफिलिंग प्लांट बंद रहने से सप्लाई सुस्त, घरेलू गैस सप्लाई पर कंपनियों का पूरा फोकस, पटरी पर लाने में जुटी