विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश, तनाव और आत्महत्या रोकथाम को लेकर किया जागरूक

कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया

विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश, तनाव और आत्महत्या रोकथाम को लेकर किया जागरूक
जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम पर जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों को तनाव, चिंता और मानसिक परेशानियों पर खुलकर बात करने व समय पर मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथियों की परेशानी पहचानकर सहयोग करने की समझ दी गई। Tele-MANAS हेल्पलाइन 14416 की जानकारी भी साझा की गई।

जयपुर। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (DMHP), जयपुर की ओर से जिले के विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम को लेकर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव, चिंता और आत्महत्या रोकथाम से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत एवं सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि विद्यार्थियों को मानसिक परेशानियों को लेकर खुलकर बातचीत करने और समय पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मानसिक रूप से परेशान किसी साथी की पहचान कर उसका सहयोग करने के बारे में भी समझाया गया।

जागरूकता कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को Tele-MANAS हेल्पलाइन नंबर 14416 की जानकारी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञों से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता प्राप्त की जा सके। गतिविधियों के दौरान QR Code के माध्यम से डिजिटल उपस्थिति दर्ज की गई तथा निर्धारित प्रारूप में कार्यक्रम की रिपोर्ट भी संकलित की गई। अभियान का उद्देश्य बच्चों एवं किशोरों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता और समय पर मदद लेने की प्रवृत्ति विकसित करना रहा।

 

Tags: awareness

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसीबी की कार्रवाई, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और दलाल 35 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार एसीबी की कार्रवाई, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और दलाल 35 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
नदबई राजकीय चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशिकान्त शर्मा के लिए 35 हजार रुपए रिश्वत लेते दलाल त्रिलोकचन्द शर्मा...
असर खबर का : खाली प्लॉटों से उठाया कचरा, सफाई व्यवस्था सुधारने में जुटी पालिका
असर खबर का : 12 घंटे में टूटा नाला हुआ दुरुस्त, राहगीरों और वाहन चालकों को राहत
नाना पाटेकर के निधन पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक, सीएम ने कहा-कला जगत ही नहीं, राष्ट्र ने खोया एक अनमोल रत्न 
कोटा में विद्यार्थियों का ‘अपना परिवार’ बना आईएचओके
Gen-Z का नजरिया: हाई-टेक और पारदर्शी डिजिटल वोटिंग ही भविष्य की कुंजी
यूपी चुनाव से पहले आप और बसपा को बड़ा झटका, 100 से अधिक नेताओं ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ