गहलात को अपने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बातों का देना चाहिए जवाब: सीएम भजनलाल शर्मा

राजस्थान विकास की दौड़ में सबसे आगे

गहलात को अपने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बातों का देना चाहिए जवाब: सीएम भजनलाल शर्मा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा सियासी हमला बोला। उन्होंने गहलोत को हेराफेरी में माहिर बताते हुए आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था और कर्मचारियों को महीनों तक वेतन नहीं मिलता था, जबकि वर्तमान सरकार समय पर भुगतान और युवाओं को रिकॉर्ड नियुक्तियां दे रही है।

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों का करारा जवाब देते हुए कहा है कि वह जादूगर हैं, अच्छी हेराफेरी करते हैं लेकिन उन्हें अपने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की बातों का जवाब देना चाहिए। सीएम शर्मा ने शनिवार को यहां गहलोत के बयानों पर पलटवार करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि गहलोत जादूगर हैं। कांग्रेस के लोग भी कहते हैं कि वे हेराफेरी अच्छी करते हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत के समय में रोडवेज के कर्मचारियों को आठ से नौ महीने में तनख्वाह मिलती थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सभी को समय पर पेंशन और तनख्वाह दी जा रही है। राजस्थान में आज जब भी कोई अच्छा काम होता है तो उनको अपनी पुरानी बातें याद आती हैं। उनके समय में ट्रांसफरों और विकास के कामों में भ्रष्टाचार चलता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की जनता जानती है कि उनके मंत्री और अधिकारी जेल में हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार किया तो जेल की सलाखों में हैं। इन लोगों ने युवाओं को धोखा दिया था। लेकिन हमारी सरकार युवाओं को लगातार नियुक्ति पत्र दे रही है। हमने ढाई साल में 1.78 लाख युवाओं को नियुक्तियां दी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने शासनकाल में इतने समय में कितनी नियुक्तियां दी। हमारी सरकार लगातार भर्तियां निकाल रही है।

सीएम शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को डोटासरा का जवाब देना चाहिए था लेकिन वे बातों को दूसरी तरफ घुमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने हमें बहुमत दिया। हम एक-एक वायदे को पूरा कर रहे हैं। राजस्थान में तेजी से विकास हो रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के काम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा विकास का विजन है। इसलिए किसान, महिला, युवा, और मजदूर के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान विकास की दौड़ में सबसे आगे है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था