75 वर्ष पूरे होने पर राजस्थान विधानसभा को गहलोत की बधाई, कहा- सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि राजस्थान के करोड़ों लोगों की आशाओं और लोकतांत्रिक आस्था का मंदिर
किसान का सहारा और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रहरी
पर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान विधानसभा के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि यह सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि राजस्थान के करोड़ों लोगों की आशाओं और लोकतांत्रिक आस्था का मंदिर। गहलोत ने याद दिलाया कि इस सदन ने 400 से अधिक जनहित के बिल पास किए।
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान विधानसभा के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि राजस्थान के करोड़ों लोगों की आशाओं और लोकतांत्रिक आस्था का मंदिर है। गहलोत ने याद दिलाया कि इस सदन ने 400 से अधिक जनहित के बिल पास किए।
जागीरदारी उन्मूलन, भूमि सुधार, पंचायती राज, सूचना का अधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार, न्यूनतम आय गारंटी तथा गिग वर्कर्स कल्याण जैसे ऐतिहासिक कानून इसी सदन ने बनाए, जिन्होंने देश को नई राह दिखाई। उन्होंने पहली विधानसभा से अब तक के सभी सदस्यों, अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं कर्मचारियों को नमन करते हुए कहा कि यह सदन आगे भी गरीब की आवाज, किसान का सहारा और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रहरी बना रहे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Aug 2026 19:01:15
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...

Comment List