विमान हादसे में पूर्व सीएम रुपाणी के निधन पर गहलोत ने दुख जताया, कहा- रूपाणी विन्रम स्वभाव के व्यक्ति थे
अभी तक राजस्थान के 12 निवासियों की जान जाने की सूचना मिली
अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है।
जयपुर। अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है।
गहलोत ने कहा है कि अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन बेहद दुखद है। रूपाणी विन्रम स्वभाव के व्यक्ति थे। मैं जब गुजरात कांग्रेस प्रभारी था तब वे ही गुजरात के मुख्यमंत्री थे।
ईश्वर से रूपाणी की आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्म त देने की प्रार्थना करता हूं। इसी हादसे में अभी तक राजस्थान के 12 निवासियों की जान जाने की सूचना मिली है। इस अप्रत्याशित घटना ने हम सभी को झकझोर दिया है एवं इनके परिवारों पर दुख का पहाड़ टूटा है। मैं ईश्वर से पुनः सभी को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं इस अपार दुख की घड़ी में परिजनों को हौंसला देने की प्रार्थना करता हूं।

Comment List