गहलोत ने जयपुर बम ब्लास्ट मृतकों को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा अभिशाप
भय और अस्थिरता फैलाने का कायरतापूर्ण प्रयास
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने 2008 जयपुर बम ब्लास्ट में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गहलोत ने कहा है कि वर्ष 2008 में आज ही के दिन जयपुर में हुए बम धमाकों में जान गंवाने वाले सभी निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं।
जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने 2008 जयपुर बम ब्लास्ट में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। गहलोत ने कहा है कि वर्ष 2008 में आज ही के दिन जयपुर में हुए बम धमाकों में जान गंवाने वाले सभी निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं। आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है, जो निर्दोष जिंदगियों को छीनकर समाज में भय और अस्थिरता फैलाने का कायरतापूर्ण प्रयास करता है।
ये जघन्य धमाके जयपुरवासियों के आपसी सद्भाव, एकता और भाईचारे को तोड़ नहीं सके। विपरीत परिस्थितियों में भी शहर ने संयम, साहस और सामाजिक समरसता का परिचय दिया था। आज के दिन हमें संकल्प लेना होगा कि ऐसी अमानवीय और कायरतापूर्ण हिंसा के विरुद्ध एकजुट होकर खड़े रहें तथा शांति, सद्भाव और भाईचारे के मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करें।

Comment List