गहलोत–पायलट की फोटो से मतभेद उजागर, रिफाइनरी मुद्दे पर राजनीति न करे विपक्ष: मदन राठौड़

भाजपा मिशन राजस्थान: नितिन नवीन के दौरे की भव्य तैयारी

गहलोत–पायलट की फोटो से मतभेद उजागर, रिफाइनरी मुद्दे पर राजनीति न करे विपक्ष: मदन राठौड़

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राजस्थान दौरे हेतु प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर में अहम बैठक ली। टोंक से जिला कार्यालयों के उद्घाटन अभियान का आगाज होगा, जबकि जालोर में नई आधारशिला रखी जाएगी। संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन के साथ कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

जयपुर। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे की तैयारियों पर मंथन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगामी दौरे को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने की, जिसमें जयपुर शहर और देहात संगठन के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सांसद मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य, विधायक कैलाश वर्मा, श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, सुमन शर्मा, एकता अग्रवाल, सरिता गैना, राखी राठौड़, शंकर गोरा, हमीद मेवाती, महेंद्र कुमावत, मुकेश पारीक, हिरेन जोशी, अविनाश गहलोत, अमित गोयल और राजेश गुर्जर सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्य स्वागत की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही उनके कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ टोंक में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने रवाना हुए। जिला कार्यालयों के उद्घाटन का अभियान शुरू: राजस्थान में बीजेपी जिला कार्यालयों के उद्घाटन का सिलसिला भी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से शुरू होगा। टोंक से इस अभियान का आगाज किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतापगढ़, बूंदी, चूरू, डूंगरपुर, बाड़मेर और पाली जिलों में भी कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा जालोर में नए बीजेपी जिला कार्यालय की आधारशिला भी रखी जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों को लेकर बीजेपी आईटी विभाग व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राजस्थान दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार वे पहले टोंक पहुंचेंगे, जहां भाजपा जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे जयपुर पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि टोंक में होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रदेशभर के भाजपा कार्यालयों में किया जाएगा, जिससे कार्यकर्ता एक साथ इस आयोजन से जुड़ सकें। जयपुर पहुंचने पर नितिन नवीन का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के संयोजकों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही कोर कमेटी की बैठक में संगठन विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर दिशा-निर्देश भी देंगे। पार्टी नेतृत्व के इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है और कार्यकर्ताओं में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट की हालिया तस्वीर केवल एकजुटता दिखाने का प्रयास है, जबकि इससे उनके आपसी मतभेद ही उजागर होते हैं। राठौड़ ने कहा कि वर्तमान हालात ऐसे हैं कि उन्हें सार्वजनिक रूप से साथ दिखना पड़ रहा है। राठौड़ ने राहुल गांधी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गहलोत का यह बयान कि पहली बार राहुल गांधी ने एसटी, एससी और ओबीसी वर्गों के मुद्दों पर बात की है, अपने आप में चौंकाने वाला है। इससे स्पष्ट होता है कि पहले इन वर्गों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। रिफाइनरी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि विपक्ष को इस विषय पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।

Read More सचिवालय के बैठक कक्षों में अब केवल विभागीय बैठकों की अनुमति, सख्त दिशा-निर्देश जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रियांक खरगे का तीखा हमला : विपक्ष के साथ दोहरा बर्ताव कर रहा है चुनाव आयोग, सत्तारूढ़ दल पर दोहरे मानदंड अपनाने का लगाया आरोप  प्रियांक खरगे का तीखा हमला : विपक्ष के साथ दोहरा बर्ताव कर रहा है चुनाव आयोग, सत्तारूढ़ दल पर दोहरे मानदंड अपनाने का लगाया आरोप 
निर्वाचन आयोग के नोटिस पर प्रियांक खरगे ने पलटवार करते हुए इसे भाजपा की "ध्यान भटकाने वाली रणनीति" बताया है।...
जेसीटीएसएल कर्मचारी मांगों को लेकर करेंगे भूख हड़ताल, नई बसों की खरीद में हो रही देरी की मांग भी शामिल
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट
प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में फर्जी डिग्री घोटाला : सहयोगी अभियुक्त ध्वजकीर्ति शर्मा गिरफ्तार, मामले की जांच जारी
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्कूटी चोर गैंग का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
ऑडिट समितियों की बैठकें समय पर हों, वित्त विभाग के सख्त निर्देश
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जन्मसिद्ध नागरिकता पर साधा निशाना : भारत और चीन को बताया 'नरक', नागरिकता कानूनों की आलोचना की