ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान खोलने की मांग की है। उन्होंने स्क्रीनिंग वैन की तकनीकी कमियों को दूर कर एआई तकनीक अपनाने पर जोर दिया।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि समय की आवश्यकता के मुताबिक हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान खोला जाना चाहिए। गहलोत ने कहा है कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव और इसके सफल निदान के लिए समय पर स्क्रीनिंग सर्वाधिक आवश्यक है। स्क्रीनिंग जितनी जल्दी और सटीक होगी, इलाज की प्रक्रिया उतनी ही प्रभावी रूप से शुरू हो सकेगी। प्रदेश में ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ते मामले बेहद चिंता का विषय हैं। आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित कैंसर से संबंधित समाचार तथा ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग वैन की कमियों को उजागर करने वाली रिपोर्ट राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। 

स्वास्थ्य विभाग को इस खुलासे पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और इन तकनीकी व प्रशासनिक कमियों को अविलंब दूर करना चाहिए। इसमें कोई शक नहीं कि कैंसर ने अब लगभग एक महामारी का रूप ले लिया है। हमारी कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में इसे गंभीरता से लेते हुए जयपुर के प्रताप नगर में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट बनाया और 2022 में जोधपुर में  क्षेत्रीय कैंसर संस्थान का काम भी शुरू करवाया था जो अब सरकार बदलने के बाद बहुत धीमा हो गया है। अब वक्त की जरूरत है कि हर संभाग पर क्षेत्रीय कैंसर संस्थान बनाने की दिशा में काम हो। हमने विभिन्न बजट घोषणाओं के जरिए यह सुनिश्चित किया था कि कैंसर की महंगी दवाएं आम आदमी की पहुँच में हों। 

आज इलाज में एआई जैसी आधुनिक तकनीक की बड़ी भूमिका है, जिससे शुरुआती लक्षणों का जल्द पता लगाया जा सकता है। वर्तमान सरकार को स्क्रीनिंग में इन तकनीकों का उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए। मेरी सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच अवश्य करवाएं। शरीर में कोई भी लक्षण नजर आने पर डरें या झिझकें नहीं, तुरंत डॉक्टर से मिलें। संकोच न करें, क्योंकि समय पर इलाज मिलने से अनमोल जीवन को निश्चित रूप से बचाया जा सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय। मौसम विभाग ने 17 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। जयपुर और...
रूसी विदेश मंत्रालय का दावा: यूक्रेनी ऑर्थोडॉक्स चर्च के पादरियों की जबरन लामबंदी तेज, कानूनी छूट के प्रावधानों की अनदेखी
विष्णुदेव साय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी : सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप
नगर निगम चुनाव नामांकन को लेकर बदलाव, वार्ड 31 से 40 के प्रत्याशियों को नामांकन भरने हीरापुरा की जगह खातीपुरा जाना होगा
राजधानी में बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर जलभराव से शहर हुआ बेहाल
पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी : 16 अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने सैंपल जांच के लिए भेजे
स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर रोक,  हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान