दुकान से चोरी 5.95 लाख के नगीने और नकदी बरामद, नकबजन गिरफ्तार

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

दुकान से चोरी 5.95 लाख के नगीने और नकदी बरामद, नकबजन गिरफ्तार
रामगंज थाना पुलिस ने नगीना कारोबारी की दुकान में हुई नकबजनी मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई 1.95 लाख रुपए नकदी और करीब 4 लाख रुपए कीमत के नगीनों के 25 पैकेट बरामद। कुल बरामद माल की कीमत लगभग 5.95 लाख रुपए बताई गई है।

जयपुर। रामगंज थाना पुलिस ने नगीना कारोबारी की दुकान में हुई नकबजनी मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई 1.95 लाख रुपए नकदी और करीब 4 लाख रुपए कीमत के नगीनों के 25 पैकेट बरामद किए हैं। कुल बरामद माल की कीमत लगभग 5.95 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रिजवान उर्फ रशेक (25) निवासी इमाम चौक, टोपखाना हुजूरी, घाटगेट का रहने वाला है। मामले के अनुसार 6 जुलाई को नगीना कारोबारी सैयद नईन हैदर ने रामगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई की रात वह अपने कमरे में सो रहे थे।

इसी दौरान दुकान की ओर से आवाज आने पर बाहर निकले तो एक युवक भागता दिखाई दिया। जांच करने पर दुकान की टेबल का ताला टूटा मिला और उसमें रखे 3.5 लाख रुपए नकद और नगीनों के 25 पैकेट गायब थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगा रही है कि उसने इससे पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद: बैंकिंग और आईटी सेक्टर ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप-स्मॉलकैप में रही तेजी सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद: बैंकिंग और आईटी सेक्टर ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप-स्मॉलकैप में रही तेजी
मंगलवार को आईटी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के भारी दबाव के कारण घरेलू शेयर बाजार लाल निशान में बंद...
ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती
धावास जैन मंदिर में श्रद्धा का महासंगम, श्रद्धालुओं में उत्साह
साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री