तिलम संघ कोटा का महाप्रबंधक 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप, एमएसपी के सेंटर आवंटन की एवज में मांग रहा था 1 लाख 45 हजार की घूस

रिश्वत राशि उसके जेब से बरामद

तिलम संघ कोटा का महाप्रबंधक 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप, एमएसपी के सेंटर आवंटन की एवज में मांग रहा था 1 लाख 45 हजार की घूस
बारां एसीबी की टीम ने बुधवार को कोटा सिटी में तिलम संघ कोटा के महा प्रबंधक को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी रमेश चंद वैरागी एमएसपी के सेंटर आवंटन की एवज में फरियादी से 1 लाख 45 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी रिटार्यड हो चुका था और टंपरेरी बेस पर लगा था।

कोटा। बारां एसीबी की टीम ने बुधवार को कोटा सिटी में तिलम संघ कोटा के महा प्रबंधक को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी रमेश चंद वैरागी एमएसपी के सेंटर आवंटन की एवज में फरियादी से 1 लाख 45 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी रिटार्यड हो चुका था और टंपरेरी बेस पर लगा था। एएसपी बारां कालूराम वर्मा ने बताया कि बुधवार को आरोपी रमेश चंद बैरागी महाप्रबंधक तिलम संघ कोटा को परिवादी से उसके पलायथा जिला बारां के समर्थन मूल्य खरीद केंद्र को आवंटन करने की एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेने पर रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

आरोपी 1 लाख 45000 रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था। उन्होंने बताया कि परिवादी ने मामले में आरोपी के खिलाफ 25 नवंबर को एसीबी चौकी पर शिकायत की थी। जिसमें बताया गया था कि समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पलायथा जिला बारां के आवंटन करने के बदले में 100000 रुपए तथा गत वर्ष क्रय किए गए 45000 कटटे गेहूं के कुल 1,45000 रुपए रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। शिकायत का सत्यापन कराया गया। बुधवार को आरोपी ने अपने आफिस के चेंबर में परिवादी से पहली किश्त की राशि 30 हजार की परिवादी धन्नालाल से लेकर अपनी जेब में रख ली। तभी उसे दबोच कर रिश्वत राशि उसके जेब से बरामद कर ली गई। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी सरकार के 12 साल, मुख्यमंत्री बोले- सेवा, सुशासन और विकास का ऐतिहासिक दौर मोदी सरकार के 12 साल, मुख्यमंत्री बोले- सेवा, सुशासन और विकास का ऐतिहासिक दौर
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में सेवा, समर्पण और सुशासन को समर्पित...
औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप : 8 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल, तटीय इलाकों में सुनामी की दहशत
राज्यसभा चुनाव : नामांकन से पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे सतीश पूनिया और अलका गुर्जर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
केरल में शिगेला का प्रकोप : कोझिकोड में बच्ची की मौत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, निरीक्षण तेज
मस्कट-जयपुर फ्लाइट के समय में बदलाव, अब सुबह 10:55 बजे पहुंचेगी जयपुर
मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के 5 विकेट झटके, कप्तान गिल और राहुल के शतकों से भारत ने बनाए 8 विकेट पर 564 रन