घूमर फेस्टिवल 2025 : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने तैयारियों का किया निरीक्षण, सातों संभाग में आयोजन

बेस्ट कोरियोग्राफी श्रेणियों में कुल 2,34,000 के पुरस्कार प्रदान

घूमर फेस्टिवल 2025 : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने तैयारियों का किया निरीक्षण, सातों संभाग में आयोजन

राजस्थान की लोक-संस्कृति, पारंपरिक कलाओं और जनभागीदारी आधारित सांस्कृतिक मॉडल को नई दिशा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से घूमर फेस्टिवल 2025 का बुधवार को प्रदेश के सातों संभागीय मुख्यालयों पर एक साथ आयोजन किया जाएगा।   राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जयपुर में विद्याधर नगर स्टेडियम के फुटबॉल ग्राउण्ड पर किया जाएगा।

जयपुर। राजस्थान की लोक-संस्कृति, पारंपरिक कलाओं और जनभागीदारी आधारित सांस्कृतिक मॉडल को नई दिशा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से घूमर फेस्टिवल 2025 का बुधवार को प्रदेश के सातों संभागीय मुख्यालयों पर एक साथ आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जयपुर में विद्याधर नगर स्टेडियम के फुटबॉल ग्राउण्ड पर किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री पर्यटन और कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को राज्य स्तरीय घूमर फेस्टिवल की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ ने बताया कि पर्यटन विभाग ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम का दायरा बढ़ाया गया है। जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर सातों संभागों में बुधवार शाम एक ही समय पर महोत्सव का शुभारंभ होगा। जयपुर और जोधपुर में 1500 से अधिक पंजीकरण प्राप्त होने पर इन दोनों शहरों को उच्च श्रेणी पुरस्कार श्रेणी में शामिल किया गया है। इन दोनों संभागों में बेस्ट ग्रुप डांस, बेस्ट कॉस्ट्यूम, बेस्ट ज्वेलरी, बेस्ट सिंक्रोनाइजिंग और बेस्ट कोरियोग्राफी श्रेणियों में कुल 2,34,000 के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। वहीं पांच अन्य संभागों के लिए कुल 1,04,000 की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित