बांसवाड़ा में स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से घायल हुई बालिकाएं : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जताई चिंता, जानें उन्होंने क्या कहा
जिम्मेदार तंत्र की गंभीर लापरवाही का परिणाम
बांसवाड़ा के घाटोल स्थित अमरथून राजकीय विद्यालय में छत का प्लास्टर गिरने से बालिकाएं घायल। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इसे गंभीर लापरवाही बताया। जर्जर भवन की शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं होना चिंताजनक।
जयपुर। बांसवाड़ा में एक स्कूल में छत का प्लास्टर गिरने से बालिकाओं को चोट लगने की घटना पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने चिंता जताई है। जूली ने कहा है कि घाटोल (बांसवाड़ा) के अमरथून स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा कक्ष में पढ़ रही बालिकाओं पर छत का प्लास्टर गिरने से चोट लगने की घटना बेहद चिंताजनक है। यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि जिम्मेदार तंत्र की गंभीर लापरवाही का परिणाम है।
ग्रामीणों और विद्यालय प्रशासन द्वारा समय-समय पर भवन की जर्जर स्थिति की सूचना देने के बावजूद भी सरकार द्वारा मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत न करना अत्यंत निंदनीय है। विद्यालय जैसे पवित्र स्थान, जहाँ भविष्य का निर्माण होता है, वहाँ आए दिन इस प्रकार की घटनाएँ होना डबल इंजन की विफलता को दर्शाता है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
31 May 2026 11:37:50
जयपुर की मुरलीपुरा पुलिस ने चार नकबजनी मामलों में वांछित शातिर अपराधी शाहरुख उर्फ शरीफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

Comment List