सावन महोत्सव में लहरिया के साथ डांडिया महारास की झलक, इंडिया ग्लैम मॉडल्स ने रैंप के जरिए लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स को किया प्रदर्शित
डांडिया महारास 2026 के पोस्टर का विमोचन भी सभी अतिथियों द्वारा किया
जयपुर। सावन की मदमस्त फिजाओं और आने वाले नवरात्रि फेस्टिवल के उत्सवी माहौल के बीच मिस इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन की ओर से निर्माण नगर मानसरोवर स्थित एक होटल में इंडिया ग्लैम सावन महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। इंडिया ग्लैम मॉडल्स ने स्पेशल आउटफिट लहरिया फैशन एवं नवरात्रि डांडिया गरबा ड्रेस को सावन के रंग, डांडिया के अंदाज और ग्लैमर की बहार के साथ बड़ी ही खूबसूरती के साथ अपने ही अंदाज में पेश किया। आयोजक पवन टांक ने बताया कि कार्यक्रम में इंडिया ग्लैम की मॉडल्स ने सावन में रंगों के संगम को सेलिब्रेट करते हुए फोटोशूट एक्टिविटी के साथ साथ भरपूर डांस और म्यूजिक एवं मजेदार गेम्स का भी लुत्फ उठाया। इस दौरान मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम की विनर्स ओर अन्य सभी मॉडल्स ने भगवान शिव पार्वती और राधा कृष्ण के झूले पर झूलते हुए चित्र के समक्ष अपनी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से सावन के मदमस्त माहौल को ख़ुशनुमा बनाते हुए साकार किया।
साथ ही, आगामी नवरात्रि फेस्टिवल के तहत होने वाले डांडिया महारास 2026 के पोस्टर का विमोचन भी सभी अतिथियों द्वारा किया गया।

Comment List