गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का जीएम से किया निरीक्षण

पुनर्विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का जीएम से किया निरीक्षण
उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर चल रहे विश्वस्तरीय आधुनिकीकरण कार्यों का जायजा लिया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ₹211 करोड़ की लागत से यहां शानदार एयर कॉनकोर्स, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और विशाल बेसमेंट पार्किंग का निर्माण किया गया है। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने शनिवार को गांधीनगर जयपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता देखी तथा निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल स्थित गांधीनगर जयपुर रेलवे स्टेशन का आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त स्टेशन के रूप में पुनर्विकास किया जा रहा है। इसमें स्टेशन भवन, प्रवेश द्वार, प्रतीक्षालय, यात्री परिसंचरण क्षेत्र, प्रकाश व्यवस्था, साज-सज्जा तथा अन्य सुविधाओं को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। इसके साथ ही स्टेशन के प्रथम एवं द्वितीय प्रवेश द्वार पर टिकट बुकिंग काउंटर तथा यात्रियों के बैठने के लिए सामान्य प्रतीक्षालय प्रारंभ किए जाएंगे। स्टेशन का पुनर्विकास पूर्ण होने के बाद यह स्टेशन आधुनिक सुविधाओं, बेहतर यात्री सेवाओं एवं आकर्षक स्वरूप के साथ जयपुर के प्रमुख उपनगरीय रेलवे स्टेशनों में अपनी पहचान बना लेगा।

211 करोड़ रुपए की आई लागत 

जयपुर के उपनगरीय स्टेशन गांधीनगर जयपुर का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ विकास किया जा रहा है। लगभग 211 करोड़ रुपए की लागत से स्टेशन पर मुख्य और द्वितीय प्रवेश की बिल्डिंग का कार्य पूरा हो गया है और फिनिशिंग कार्य चल रहा है। स्टेशन पर 72 मीटर चौड़ाई के एयर कोनकॉर्स का कार्य भी पूर्ण हो गया है। स्टेशन पर दो नई बिल्डिंग का निर्माण किया गया है। सामने की ओर की प्रवेश द्वार पर 4516 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में जी 2 बिल्डिंग का निर्माण किया गया है। स्टेशन पर 8 लिफ्ट और 4 एस्केलेटर लगाए जाएंगे और दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। स्टेशन के द्वितीय प्रवेश पर जी 2 बिल्डिंग 3029 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्मित की गई है। प्रवेश द्वार पर दुपहिया और चौपहिया वाहनों की पर्याप्त पार्किंग के लिए 7000 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में दो मंजिला बेसमेंट का निर्माण किया गया है एवं 6000 वर्ग मीटर क्षेत्र में प्लेटफार्म शेल्टर की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। 

स्टेशन पर एयर कॉनकोर्स बनाया 

Read More राजस्थान में म्यूचुअल फंड निवेश की उड़ान : जयपुर बना सबसे बड़ा निवेश केंद्र, बढ़ता भरोसा दे रहा नई रफ्तार

इसके साथ ही स्टेशन पर एयर कॉनकोर्स बनाया गया है जो दोनों बिल्डिंग को प्लेटफार्मों के ऊपर से जोड़ते हुए बनाया गया है। नवनिर्मित एयर कॉनकोर्स 72 मीटर चौड़ाई में लगभग 2700 वर्ग मीटर में क्षेत्र में बनाया गया है। इस एयर कॉनकोर्स में यात्रियों को वेटिंग रूम की सुविधा के साथ-साथ शॉपिंग काम्पलेक्स, कैफेटेरिया, गेम जोन जैसी सुविधाएं यात्रियों के साथ-साथ आमजन के लिए भी उपलब्ध रहेगा। एयर कॉनकोर्स में लगभग 2200 वर्ग मीटर से अधिक का क्षेत्र वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए रखा गया है। स्टेशन पुनर्विकास में ऊर्जा खपत में कमी के लिए ग्रीन बिल्डिंग आधारित सुविधाएं, नवीनीकरणीय ऊर्जा के साथ कचरे के निस्तारण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम आदि जैसे संसाधनों युक्त बनाई गई है। स्टेशन पर 1376 किलावॉट क्षमता का सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किया गया है। निरीक्षण के दौरान रेलवे के अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More चार देशों में सेवा और हरियाली के संग मना सुशील ओझा का जन्मदिवस

Post Comment

Comment List

Latest News

राममंदिर चंदा चोरी मामले की उच्चत्तम न्यायालय की निगरानी में हो जांच: अजय उपाध्याय राममंदिर चंदा चोरी मामले की उच्चत्तम न्यायालय की निगरानी में हो जांच: अजय उपाध्याय
कांग्रेस प्रवक्ता अजय उपाध्याय ने जयपुर में प्रेस वार्ता कर अयोध्या राम मंदिर के चंदे में कथित अनियमितताओं पर केंद्र...
सुर म्यूजिक एकेडमी की प्रस्तुति: 19 जुलाई को गूंजेगी "सुरीली शाम – सुर के नाम"
अमेरिकी हमले के बाद ईरान का एक्शन : होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा, किसी भी जहाज को निकलने की अनुमति नहीं
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लेन उल्लंघन पर ऑटोमैटिक चालान; आईजी राहुल प्रकाश ने शुरू की देश की पहली अनूठी तकनीक
गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का जीएम से किया निरीक्षण
ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: 2 बदमाश घायल, 2 अन्य गिरफ्तार
अगस्त के अंतिम सप्ताह में विधानसभा का सत्र संभव, यूसीसी समेत कई अहम विधेयक हो सकते हैं पेश